फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar says 2021 will be challenging for state

सभ्य समाज में हिंसा के लिए जगह नहीं, बंगाल के लिए चुनौती पूर्ण होगा 2021: राज्यपाल

Sun, 27 Dec 2020 07:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 27 Dec 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar says 2021 will be challenging for state
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को मीडिया में बड़ा बयान देते हुए कहा कि वर्ष 2021 राज्य के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाला है। उन्होंने राज्य में हो रही हिंसा के लिए भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और हमें इस हिंसा पर रोक लगाने की कोशिश करनी चाहिए जिसने राज्य को बुरी तरह जकड़ लिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में आने वाले समय में बदलाव की जरूरत है।

विज्ञापन


राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव की हरसंभव कोशिश
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे कि राज्य के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।स्वामीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना करने जोका गये राज्यपाल ने पत्रकारों से कहा कि लोकतंत्र में, लोगों को बिना किसी डर के मतदान का अधिकार होना चाहिए।
विज्ञापन


धनखड़ ने कहा मैं राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए जो कुछ भी आवश्यक होगा, करूंगा। मैं राज्यपाल के रूप में यह कह रहा हूं। उन्होंने कहा कि बंगाल को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराकर पूरी दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश करना चाहिए और प्रशासन को बिना किसी पक्षपात के इसके लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘पूर्वान्ह्र 11.30 बजे श्री स्वामीनारायण मंदिर जोका में राज्य के लोगों के लिए शांति, सद्भाव और प्रेम के लिए प्रार्थना की। धनखड़ के दावों के जवाब में राज्य के मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि बंगाल में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहता है। पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली से की मुलाकात
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को ईडन गार्डन्स की यात्रा के लिए प्रस्ताव दिया जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed