फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar prorogues state Assembly news in Hindi

पश्चिम बंगाल: राज्यपाल धनखड़ ने विधानसभा का सत्रावसान किया, राज्य सरकार की सिफारिश पर उठाया कदम

Sat, 12 Feb 2022 04:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 12 Feb 2022 04:45 PM IST
सार

राज्यपाल धनखड़ ने एक ट्वीट में लिखा कि संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड (2) के उप-खंड (ए) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं 12 फरवरी से पश्चिम बंगाल विधानसभा का सत्रावसान कर रहा हूं।
 

विज्ञापन
West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar prorogues state Assembly news in Hindi
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पश्चिम बंगाल सरकार की सिफारिश के आधार पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार से विधानसभा का सत्रावसान किया। संसद या विधानसभा के सत्र को भंग किए बिना रोकना सत्रावसान करना कहलाता है। धनखड़ ने एक ट्वीट में बताया कि 12 फरवरी से राज्य विधानसभा का सत्रावसान किया गया है। सूत्रों के अनुसार धनखड़ ने ऐसा राज्य मंत्रिमंडल की सिफारिश पर किया है।

विज्ञापन


इसे लेकर तृणमलू कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि राज्यपाल ने मंत्रिमंडल की सिफारिश के बाद विधानसभा का सत्रावसान किया है। उन्होंने यह फैसला अपनी पहल पर नहीं लिया है। इसमें कोई भ्रम की स्थिति नहीं है। 30 जुलाई 2019 को राज्यपाल पद संभालने के बाद से ही जगदीप धनखड़ का राज्य की ममता बनर्जी सरकार के साथ कई मुद्दों पर टकराव होता रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed