फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar asks chief secretary for update on action taken on Abhishek Banerjee comment

Dhankhar vs TMC: गवर्नर ने दिए अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश, टीएमसी सांसद ने फिर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 30 May 2022 06:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 30 May 2022 06:46 PM IST
सार

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव हरि कृष्ण द्विवेदी और पुलिस आयुक्त को टीएमसी नेता के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने छह जून तक कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने के लिए भी कहा है। 

विज्ञापन
West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar asks chief secretary for update on action taken on Abhishek Banerjee comment
मुख्य सचिव और राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI

विस्तार

न्यायपालिका को लेकर दिए गए बयान के मामले में टीएमसी नेता की मुश्किलें बढ़ने वाली है। इस मामले में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्य सचिव को टीएमसी नेता और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं, सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने राज्यपाल पर भाजपा का पक्ष लेने के आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि राज्यपाल ने एक दिन पहले ही सिलीगुड़ी में कहा था कि टीएमसी सांसद ने न्यायपालिका की आलोचना करके रेड लाइन क्रास कर दी है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने दिए अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
अभिषेक बनर्जी की न्यायपालिका पर की गई टिप्पणी का संज्ञान लेते हुए राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि डायमंड हार्बर के सांसद की न्यायपालिका पर टिप्पणी को अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव हरि कृष्ण द्विवेदी और पुलिस आयुक्त को टीएमसी नेता के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही राज्यपाल ने छह जून तक कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने के लिए भी कहा है। 
विज्ञापन


अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर निशाना साधा 
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्यपाल पर पलटवार करते हुए कहा कि वह चुप रहना पसंद करते हैं जब भाजपा सदस्य विवादास्पद टिप्पणी करते हैं और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का अपमान करते हैं। ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आगे बोलते हुए गवर्नर जगदीप धनखड़ पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का अपमान करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पिछले एक साल में कई मामलों में सीबीआई जांच के आदेश दिया है। इनमें चुनाव के बाद की हिंसा और स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) द्वारा शिक्षकों की भर्ती में हुए घोटाले भी शामिल है। इसी को लेकर टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'मैं यह बात कह कर बहुत शर्मिंदा महसूस कर रहा हूं कि न्यायतंत्र में एक या दो लोग ऐसे हैं जो (पश्चिम बंगाल के) हर मामले में सीबीआई जांच का आदेश दे रहे हैं। यह न्यायतंत्र का केवल एक फीसदी है।' उन्होंने आगे कहा कि अगर आपको लगता है कि सच बोलने के लिए आप मेरे खिलाफ कार्रवाई करेंगे, तो मैं हजार बार सच बोलूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed