फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal governor jagdeep dhankar slam mamata for not attending meeting with prime minister modi

राजनीति: बंगाल के राज्यपाल ने ममता पर लगाया आरोप, कहा- लोक सेवा पर हावी हो गया अहंकार

Tue, 01 Jun 2021 12:51 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 01 Jun 2021 12:51 PM IST
सार

जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने पहले ही बैठक में शामिल ना होने के संकेत दे दिए थे। उन्होंने ममता पर तंज कसते हुए कहा कि लोक सेवा के आगे अहंकार हावी हो गया।

विज्ञापन
west bengal governor jagdeep dhankar slam mamata for not attending meeting with prime minister modi
राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बैठक में शामिल ना होने से राज्य और केंद्र सरकार के बीच दूरी को और बढ़ावा दे दिया है। वहीं बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है और कहा कि वो पहले ही बैठक में ना आने का संकेत दे चुकी थी। 

विज्ञापन


जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर दावा किया कि शुक्रवार को होने वाली बैठक से पहले ही ममता बनर्जी ने उन्हें मैसेज कर दिया था और कहा था कि अगर इस बैठक में सुवेंदु अधिकारी मौजूद होंगे तो वो बैठक का बॉयकॉट कर सकती हैं। राज्यपाल ने ट्वीट कर ममता बनर्जी पर यह भी आरोप लगाया कि लोक सेवा पर अहंकार हावी हो गया है।
विज्ञापन

 

लोक सेवा पर अहंकार हावी हो गया- धनखड़
राज्यपाल ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री ने 27 मई को रात 11 बजकर 16 मिनट पर संदेश दिया, ‘क्या मैं बात कर सकती हूं, अत्यंत आवश्यक है। इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट कर लिखा कि इसके बाद ममता ने फोन पर संकेत दिया कि यदि विधायक सुवेंदु अधिकारी प्रधानमंत्री की चक्रवात यास संबंधी समीक्षा बैठक में शामिल होंगे, तो वह और अन्य अधिकारी इसका बहिष्कार करेंगे। लोक सेवा पर अहंकार हावी हो गया। 

बैठक में सुवेंदु अधिकारी, धनखड़ के अलावा भाजपा सांसद देबश्री चौधरी भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बैठक में इसलिए भाग नहीं लिया, क्योंकि प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री की बैठक में भाजपा के किसी विधायक के उपस्थित होने का कोई मतलब नहीं है। अधिकारी ने बनर्जी को हालिया विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से हराया था।

प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में ममता ने दी थी सफाई
बनर्जी ने सोमवार को प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा था, ‘‘मैं सिर्फ आपसे बात करना चाहती थी, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच आमतौर पर जिस तरह से बैठक होती है उसी तरह से, लेकिन आपने अपने दल के एक स्थानीय विधायक को भी इस दौरान बुला लिया जबकि प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री की बैठक में उनके उपस्थित रहने का कोई मतलब नहीं था।’’

बनर्जी ने पत्र में यह भी उल्लेख किया था कि उन्हें बैठक में राज्यपाल और अन्य केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति पर कोई आपत्ति नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed