फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Governor Jagdeep Dhankar said, Antidote to rise in oil prices is reduction in usage

धनखड़ बोले: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का एक ही उपाय, इस्तेमाल कम करो 

Tue, 12 Apr 2022 01:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 12 Apr 2022 01:14 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने कहा कि, किसी भी चीज की बढ़ती कीमतों को कम करने का एक ही उपाय है, कि उसका इस्तेमाल ही कम किया जाए। पेट्रोलियम पदार्थों का कम उपयोग करने से राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
West Bengal Governor Jagdeep Dhankar said, Antidote to rise in oil prices is reduction in usage
जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI

विस्तार

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सोमवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि, बढ़ती कीमतों का एक ही इलाज है कि, जनता को पेट्रोलियम उत्पादों का कम इस्तेमाल करना चाहिए। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और अन्य तेल विपणन कंपनियों की ओर से पेट्रोलियम संरक्षण पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, तेल की बढ़ती कीमतों पर लोग अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, किसी भी चीज की बढ़ती कीमतों को कम करने का एक ही उपाय है, कि उसका इस्तेमाल ही कम किया जाए। पेट्रोलियम पदार्थों का कम उपयोग करने से राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी क्योंकि, पेट्रोलियम उप्तादों का आयात अन्य देशों से होता है। दरअसल, पिछले 16 दिनों से तेल उत्पादों की कीमतों में उछाल जारी है। शहर में पेट्रोल की कीमत 115.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.83 रुपये पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed