{"_id":"6253ee961026b04bc0510a6b","slug":"west-bengal-governor-jagdeep-dhankar-said-antidote-to-rise-in-oil-prices-is-reduction-in-usage","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनखड़ बोले: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का एक ही उपाय, इस्तेमाल कम करो ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
धनखड़ बोले: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का एक ही उपाय, इस्तेमाल कम करो
Tue, 12 Apr 2022 01:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:14 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने कहा कि, किसी भी चीज की बढ़ती कीमतों को कम करने का एक ही उपाय है, कि उसका इस्तेमाल ही कम किया जाए। पेट्रोलियम पदार्थों का कम उपयोग करने से राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी।
विज्ञापन
जगदीप धनखड़
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सोमवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि, बढ़ती कीमतों का एक ही इलाज है कि, जनता को पेट्रोलियम उत्पादों का कम इस्तेमाल करना चाहिए। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और अन्य तेल विपणन कंपनियों की ओर से पेट्रोलियम संरक्षण पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, तेल की बढ़ती कीमतों पर लोग अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि, किसी भी चीज की बढ़ती कीमतों को कम करने का एक ही उपाय है, कि उसका इस्तेमाल ही कम किया जाए। पेट्रोलियम पदार्थों का कम उपयोग करने से राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी क्योंकि, पेट्रोलियम उप्तादों का आयात अन्य देशों से होता है। दरअसल, पिछले 16 दिनों से तेल उत्पादों की कीमतों में उछाल जारी है। शहर में पेट्रोल की कीमत 115.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.83 रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन