फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal governor jagdeep dhankar hits out at tmc mp for accusing him of employing three relatives

बंगाल: राज्यपाल की महुआ मोइत्रा को दो टूक, ओएसडी में कोई मेरा करीबी नहीं, चार तो मेरी जाति के भी नहीं

Mon, 07 Jun 2021 03:06 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 07 Jun 2021 03:06 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने महुआ मोइत्रा के आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है। बता दें कि महुआ ने राज्यपाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों और अन्य परिचितों को राजभवन में ओएसडी नियुक्त किया है।

विज्ञापन
west bengal governor jagdeep dhankar hits out at tmc mp for accusing him of employing three relatives
राज्यपाल जगदीप धनखड़ और महुआ मोइत्रा - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल जगदीप धनखड़ और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बीच तकरार जारी है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से उन पर राजभवन में ओएसडी पदों पर अपने परिवार के लोगों और परिचितों को नियुक्त करने के आरोप तथ्यात्मक रूप से गलत है।

विज्ञापन


जगदीप धनखड़ ने इन्हें राज्य में खतरनाक कानून एवं व्यवस्था की स्थिति से ध्यान हटाने का तिकड़म करार दिया। उन्होंने कहा कि विशेष ड्यूटी पर नियुक्त लोग उनके परिवार के करीबी नहीं है।
विज्ञापन

 
धनखड़ ने ट्वीट किया, ‘‘महुआ मोइत्रा के ट्वीट और मीडिया में ओसीडी के छह अधिकारियों को मेरा रिश्तेदार बताना तथ्यात्मक रूप से गलत है। ये ओसीडी तीन अलग-अलग राज्यों और चार अलग-अलग जातियों से नाता रखते हैं। उनमें से कोई भी करीबी परिवार का हिस्सा नहीं है। उनमें से चार मेरी जाति या राज्य से नहीं है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि यह ममता बनर्जी की राज्य की खतरनाक कानून एवं व्यवस्था से ध्यान हटाने की तिकड़म का खुलासा करता है। राज्यपाल ने कहा कि वह राज्य के लोगों की सेवा करने और संविधान के अनुच्छेद 159 के तहत मेरे पद की शपथ को कायम रखना जारी रखेंगे।


तृणमूल की सांसद महुआ मोइत्रा ने रविवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को 'अंकल जी' कहते हुए दावा किया था कि उनके परिवार के सदस्यों और अन्य परिचितों को राजभवन में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है।

मोइत्रा ने एक सूची ट्विटर पर साझा की, जिसमें राज्यपाल के ओएसडी अभ्युदय शेखावत, ओएसडी-समन्वय अखिल चौधरी, ओएसडी-प्रशासन रुचि दुबे, ओएसडी-प्रोटोकॉल प्रशांत दीक्षित, ओएसडी-आईटी कौस्तव एस वलिकर और नव-नियुक्त ओएसडी किशन धनखड़ का नाम है।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद ने साथ ही कहा कि शेखावत धनखड़ के बहनोई के बेटे, रुचि दुबे उनके पूर्व एडीसी मेजर गोरांग दीक्षित की पत्नी तथा प्रशांत दीक्षित भाई हैं। मोइत्रा ने कहा कि वलिकर, धनखड़ के मौजूदा एडीसी जनार्दन राव के बहनोई हैं जबकि किशन धनखड़ राज्यपाल के एक और करीबी रिश्तेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed