फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Governor Jagdeep Dhankar adamant on not changing the timing of the assembly session Cabinet recommendation is necessary

पश्चिम बंगाल : विधानसभा सत्र का समय न बदलने पर राज्यपाल अडिग, बोले- मंत्रिमंडल की सिफारिश जरूरी

Sat, 26 Feb 2022 08:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 26 Feb 2022 08:19 PM IST
सार

राजभवन की ओर से जारी बयान में स्पष्ट किया गया है कि मंत्रिमंडल की अनुशंसा पर कार्रवाई होगी और कोई भी अन्य उसका प्रतिनिधि नहीं हो सकता।

विज्ञापन
West Bengal Governor Jagdeep Dhankar adamant on not changing the timing of the assembly session Cabinet recommendation is necessary
जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ 7 मार्च को आहूत विधानसभा सत्र का समय नहीं बदलने पर अडिग हैं। राज्य के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने उन्हें पत्र लिखकर कहा था कि टाइपिंग में लापरवाही के कारण विधानसभा सत्र का समय दोपहर दो बजे के बजाय रात्रि दो बजे से बुलाने की सिफारिश भेज दी गई है। इसे बदल दिया जाए। उनका अनुरोध ठुकराते हुए राज्यपाल ने कहा कि किसी भी बदलाव के लिए मंत्रिमंडल की सिफारिश जरूरी है।

विज्ञापन


राजभवन की ओर से जारी बयान में स्पष्ट किया गया है कि मंत्रिमंडल की अनुशंसा पर कार्रवाई होगी और कोई भी अन्य उसका प्रतिनिधि नहीं हो सकता। धनखड़ के ओएसडी के हस्ताक्षर से जारी बयान के मुताबिक, राज्यपाल के विधानसभा सत्र का समय बदलने पर विचार मंत्रिमंडल की सिफारिश मिलने के बाद ही होगा। संविधान के अनुच्छेद 163 का हवाला देते हुए कहा गया है कि मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिपरिषद राज्यपाल को सलाह दे सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed