{"_id":"653505f8238c7eae46037af3","slug":"west-bengal-governor-cv-ananda-bose-visit-durga-pandal-of-tmc-leader-kunal-ghosh-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: टीएमसी नेता के दुर्गा पंडाल पहुंचे राज्यपाल, भ्रष्टाचार और हिंसा की घटनाओं पर जमकर बोला हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: टीएमसी नेता के दुर्गा पंडाल पहुंचे राज्यपाल, भ्रष्टाचार और हिंसा की घटनाओं पर जमकर बोला हमला
Sun, 22 Oct 2023 04:52 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 22 Oct 2023 04:52 PM IST
सार
कुणाल घोष ने राम मोहन मिशन पूजा कमेटी के पंडाल में सीवी आनंद का स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने अष्टमी पूजा के अनुष्ठान का निरीक्षण भी किया। पत्रकारों से बात करते हुए राज्यपाल ने भ्रष्टाचार और हिंसा पर जमकर बयान दिया।
विज्ञापन
CV Ananda Bose
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस रविवार को उत्तर कोलकाता के सुकिया स्ट्रीट के दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगें। हालांकि, उन्होंने जिस पंडाल में यह बयान दिया है, उसके आयोजक तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष हैं।
कुणाल घोष ने राम मोहन मिशन पूजा कमेटी के पंडाल में सीवी आनंद का स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने अष्टमी पूजा के अनुष्ठान का निरीक्षण भी किया। पत्रकारों से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा, 'भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। भ्रष्टाचार एक रक्तबीज और हिंसा एक राक्षसी शक्ति है। जिस तरह से देवी दुर्गा ने महिसासुर और देवी काली ने रक्तबीज का वध किया था, ठीक वैसे ही हम भी भ्रष्टाचार और हिंसा का मार गिराएंगे।'
विज्ञापन
राज्यपाल के इस बयान को कुणाल घोष ने ज्यादा तवज्जो नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने यह बयान दुनिया के संदर्भ में दिया है। टीएमसी नेता ने कहा, 'राज्यपाल ने जो भी कहा वह दुनिया के संदर्भ में था, जिसमें गाजा में हो रही हिंसा भी शामिल है। इसका कोई और मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यदि राज्यपाल भाजपा के हित में कार्य करते नजर आएगें, तो टीएमसी भी इसका विरोध करेगी।