फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal governor cv ananda bose on violence in panchayat election suvendu bose demand impose article 355

West Bengal: राज्य में अनुच्छेद 355 लागू करने की मांग पर बोले राज्यपाल- मेरा सुलह में विश्वास, संघर्ष में नहीं

Wed, 02 Aug 2023 10:02 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 02 Aug 2023 10:02 AM IST
सार

राज्यपाल ने कहा कि 'यूनिवर्सिटी सिस्टम में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए इस सेल की स्थापना की गई है। शिकायत मिलने पर हम संबंधित एजेंसी से उसकी जांच कराएंगे।

विज्ञापन
west bengal governor cv ananda bose on violence in panchayat election suvendu bose demand impose article 355
सीवी आनंद बोस - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में हुए हालिया पंचायत चुनाव के दौरान भी खूब हिंसा हुई। इसे लेकर भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने राज्य में अनुच्छेद 355 लागू करने की मांग की। अब राज्य के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भाजपा नेता की मांग को खारिज कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में राज्यपाल सीवी आनंद बोस से जब सुवेंदु अधिकारी की मांग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'नेता विपक्ष ने अनुच्छेद 355 लागू करने की मांग की है और वह इसे सिर्फ एक मांग की तरह ले रहे हैं।'
विज्ञापन


पंचायत चुनाव हिंसा पर बोले राज्यपाल
पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर राज्यपाल ने कहा कि 'जब भी समाज में अशांति फैलाने की कोशिश होती है तो मैं फील्ड में जाकर पीड़ित लोगों की बात सुनता हूं। लोगों की परेशानी का पता सिर्फ अनुभव से नहीं लगाया जा सकता।' 
विज्ञापन


'यूनिवर्सिटीज होनी चाहिए स्वायत्त'
यूनिवर्सिटीज के मुद्दे पर राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट जा रही है। इस पर राज्यपाल ने कहा कि 'मैं सुलह में विश्वास करता हूं ना कि संघर्ष में। मैंने दस्तावेज तैयार कर लिए हैं, जिसमें साफ बताया गया है कि यूनिवर्सिटीज को स्वायत्त करने के लिए क्या करना चाहिए। मैं इन दस्तावेजों को सार्वजनिक करूंगा ताकि इस पर बहस हो सके। अगर इसका कोई कानूनी पक्ष होगा तो हम उसे भी स्वीकार करेंगे। हमारी कोशिश है कि यूनिवर्सिटी सिस्टम बेहतर बने।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधी सेल का गठन
पश्चिम बंगाल राजभवन में भ्रष्टाचार निरोधी सेल का गठन किया गया है। इस पर राज्यपाल ने कहा कि 'यूनिवर्सिटी सिस्टम में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए इस सेल की स्थापना की गई है। शिकायत मिलने पर हम संबंधित एजेंसी से उसकी जांच कराएंगे।'राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने ये भी बताया कि राजभवन ने 'आमने-सामने' नाम से एक कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसके तहत छात्र-छात्राएं उन्हें राजभवन में मिल सकते हैं। राज्यपाल ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत राज्यपाल नई पीढ़ी के लोगों से मुलाकात करेंगे। मिलने का समय सुबह साढ़े पांच बजे से लेकर साढ़े छह बजे तक रखा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed