फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal governor cv ananda bose chief minister mamata banerjee news in hindi

West Bengal: 'राज्यपाल बोस को इस्तीफा नहीं देने का कारण समझाना पड़ेगा'; उत्पीड़न के आरोपों पर सीएम ममता हमलावर

Sat, 11 May 2024 04:56 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 11 May 2024 04:56 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि राज्यपाल ने एडिट किया हुआ फुटेज जारी किया था। सीएम ने कहा कि इस वीडियो को उन्होंने भी देखा, इसकी सामग्री चौंकाने वाली है। 

विज्ञापन
west bengal governor cv ananda bose chief minister mamata banerjee news in hindi
ममता बनर्जी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज हुगली में टीएमसी प्रत्याशी रचना बनर्जी के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर लगे छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर उनकी आलोचना भी की। सीएम ने कहा कि उन्हें (आनंद बोस) यह समझाना चाहिए कि वह इस्तीफा क्यों नहीं देंगे। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि जब तक सीवी आनंद बोस राज्यपाल रहेंगे, वह राजभवन में कदम नहीं रखेंगी।
विज्ञापन


चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी ने कहा, "राज्यपाल कहते हैं कि दीदीगिरी को बरदाश्त नहीं किया जाएगा। लेकिन मैं कहती हूं कि राज्यपाल महोदय आपकी दादागिरि यहां अब नहीं चलेगी।" उन्होंने आगे कहा, "सीवी आनंद बोस को यह बताना होगा कि उनके ऊपर लगे इस तरह के आरोपों के बाद उन्हें इस्तीफा क्यों नहीं देना चाहिए?"
विज्ञापन


बता दें कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद बंगाल की राजनीति में हलचल मच गई। इस बीच बोस ने गुरुवार को महिला के कथित उत्पीड़न के मामले में करीब 100 लोगों को दो मई के परिसर के सीसीटीवी फुटेज दिखाए। ममता बनर्जी ने इसपर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा, "बंगाल के राज्यपाल ने एडिट किया हुआ फुटेज जारी किया था। इस वीडियो को मैंने भी देखा, इसकी सामग्री चौंकाने वाली है। मुझे एक दूसरा वीडियो मिला है। आपने (सीवी आनंद बोस) जो भी किया, वह शर्मनाक है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने आगे कहा कि जब तक सीवी आनंद बोस राज्यपाल रहेंगे वह राजभवन में कदम नहीं रखेंगी। उन्होंने आगे कहा कि वह राज्यपाल से सड़कों पर मिलना ही पसंद करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed