{"_id":"6a172442b03ece82570ab1ac","slug":"west-bengal-government-bsf-border-security-land-allocation-border-fencing-suvendu-adhikari-security-alert-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में सीमा सुरक्षा होगी मजबूत: बीएसएफ को सौंपी गई अतिरिक्त जमीन; सीएम शुभेंदु अधिकारी ने दिया अपडेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में सीमा सुरक्षा होगी मजबूत: बीएसएफ को सौंपी गई अतिरिक्त जमीन; सीएम शुभेंदु अधिकारी ने दिया अपडेट
Wed, 27 May 2026 10:35 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अमन तिवारी
Updated Wed, 27 May 2026 10:35 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल सरकार ने सीमा सुरक्षा मजबूत करने के लिए बीएसएफ को अतिरिक्त जमीन उपलब्ध कराई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि चौकियों और कंटीली तारों की बाड़ लगाने के कार्य में राज्य सरकार सहयोग कर रही है। अब तक 142.79 एकड़ जमीन बीएसएफ को सौंपी जा चुकी है।
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि सरकार बीएसएफ (BSF) चौकियों के निर्माण और कटीले तारों की बाड़ लगाने के काम में सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है। सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा पुख्ता करने के लिए बीएसएफ को अतिरिक्त जमीन सौंपी गई है, जिसके तहत अब तक कुल 142.79 एकड़ जमीन का आवंटन किया जा चुका है।
विज्ञापन
किस जिले से कितनी जमीन का आवंटन हुआ?
मुर्शिदाबाद जिले में सबसे ज्यादा 38.805 एकड़ जमीन दी गई है। जलपाईगुड़ी में 35.165 एकड़ और कूचबिहार में 22.95 एकड़ जमीन सौंपी गई है। दक्षिण दिनाजपुर में 20.1701 एकड़ और मालदा में 10.90 एकड़ जमीन मिली है। दार्जिलिंग में 8.815 एकड़, उत्तर दिनाजपुर में 2.84 एकड़ और उत्तर 24 परगना में 2.6 एकड़ जमीन दी गई है। नदिया जिले में 0.55 एकड़ जमीन बीएसएफ को मिली है। सरकार तय समय में अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि, राज्य सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में इस संबंध में फैसला लिया था। सरकार ने 45 दिनों के भीतर कुल 600 एकड़ जमीन सौंपने का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में अब तक की प्रगति को एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस जमीन के आवंटन से भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने (फेनसिंग) के काम में तेजी आएगी, जिससे सीमा पर निगरानी और घुसपैठ रोकने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।West Bengal CM Suvendu Adhikari tweets, "Govt of WB has initiated intensified measures to strengthen Border Security by facilitating construction of BSF Outposts & Barbed-Wire Fencing, further enhancing security in the Border areas. Additional land has now been handed over to… pic.twitter.com/dfq0FyrEX1
— ANI (@ANI) May 27, 2026विज्ञापन
विज्ञापन
किस जिले से कितनी जमीन का आवंटन हुआ?
मुर्शिदाबाद जिले में सबसे ज्यादा 38.805 एकड़ जमीन दी गई है। जलपाईगुड़ी में 35.165 एकड़ और कूचबिहार में 22.95 एकड़ जमीन सौंपी गई है। दक्षिण दिनाजपुर में 20.1701 एकड़ और मालदा में 10.90 एकड़ जमीन मिली है। दार्जिलिंग में 8.815 एकड़, उत्तर दिनाजपुर में 2.84 एकड़ और उत्तर 24 परगना में 2.6 एकड़ जमीन दी गई है। नदिया जिले में 0.55 एकड़ जमीन बीएसएफ को मिली है। सरकार तय समय में अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रही है।