फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal government allowed to open bank in the state on Saturday

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में शनिवार को बैंक खोलने की इजाजत दी

Fri, 04 Sep 2020 07:06 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 04 Sep 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
West Bengal government allowed to open bank in the state on Saturday
कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : PTI

केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक-4 के दिशा-निर्देश जारी होने के बाद अब राज्य सरकारों ने भी पाबंदियों में ढील देना शुरू कर दिया है। इसी के मद्देनजर पश्चिम बंगाल सरकार ने महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर शनिवार को बैंक खोलने की इजाजत दे दी है। इस संबंध में कोविड-19 महामारी की वजह से पूर्व में जारी अधिसूचना को रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन


बैंक, जो आमतौर पर सप्ताह के दूसरे शनिवार को काम करते हैं, उन्हें राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर सप्ताहांत पर बंद रहने के लिए कहा गया था। 20 जुलाई को जारी एक आदेश में, पश्चिम बंगाल सरकार ने बैंकों से सभी शनिवारों को छुट्टियों के रूप में घोषित करने के लिए कहा था।
विज्ञापन


लेकिन 3 सितंबर को जारी आदेश में कहा गया है कि शनिवार को बैंकिंग संचालन की अनुमति देने का निर्णय वर्तमान स्थिति और सरकार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में छूट को देखते हुए लिया गया। नए आदेश में कहा गया है कि सभी बैंक शाखाओं को शनिवार को काम करने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed