फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Godda sealdah memu passenger train mp nishikant dubey

पश्चिम बंगाल: गोड्डा-सियालदह मेमू यात्री को झंडी दिखाकर किया रवाना, इन मुसाफिरों को होगी सहूलियत

Sun, 13 Nov 2022 03:18 PM IST
कुमार सम्भव जैन अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: कुमार सम्भव जैन Updated Sun, 13 Nov 2022 03:18 PM IST
सार

निशिकांत दुबे ने बताया कि इस ट्रेन के चलने से आसपास के क्षेत्र में रहने वालों की काफी पुरानी मांग पूरी हो गई है। गोड्डा-सियालदह-गोड्डा मेमू पैसेंजर ट्रेन गोड्डा से चलेगी, जो झारखंड के गोड्डा जिले को कोलकाता से जोड़ेगी। 

विज्ञापन
West Bengal Godda sealdah memu passenger train mp nishikant dubey
गोड्डा सियालदह मेमू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सियालदह से गोड्डा जाने वाले यात्रियों को अब एक और सुविधा मिलने जा रही है। उनकी परेशानी काफी कम होने वाली है। दरअसल, सांसद निशिकांत दुबे ने गोड्डा स्टेशन पर गोड्डा-सियालदह मेमू पैसेंजर ट्रेन की उद्घाटन यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। 

विज्ञापन


रेलवे के सीपीआरओ एकव्य चक्रवर्ती के मुताबिक, निशिकांत दुबे ने बताया कि इस ट्रेन के चलने से आसपास के क्षेत्र में रहने वालों की काफी पुरानी मांग पूरी हो गई है। गोड्डा-सियालदह-गोड्डा मेमू पैसेंजर ट्रेन गोड्डा से चलेगी, जो झारखंड के गोड्डा जिले को कोलकाता से जोड़ेगी। इससे व्यापारियों, किसानों, कारीगरों और आम लोगों की काफी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि यह नई ट्रेन अंतरराज्यीय गतिशीलता में सुधार करेगी। साथ ही, झारखंड और पश्चिम बंगाल के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी। सियालदह-गोड्डा-सियालदह मेमू पैसेंजर ट्रेन का नियमित संचालन दोनों दिशाओं से होगा। सियालदह-गोड्डा मेमू पैसेंजर दोपहर 12:05 बजे सियालदह से निकलेगी। वहीं, रात 22:30 बजे गोड्डा पहुंचेगी। उधर, गोड्डा-सियालदह मेमू पैसेंजर सुबह 08:35 बजे गोड्डा से रवाना होगी और शाम 18:35 बजे सियालदह पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां-यहां से होकर गुजरेगी यात्री ट्रेन
यह ट्रेन पोरियाहाट, हंसडीहा, नोनिहाट, बारापलासी, दुमका, रामपुरहाट, तारापीठ रोड, मल्लारपुर, गदाधरपुर, सैंथिया, बतासपुर, अहमदपुर जं., कोपई, प्रांतिक, बोलपुर, भेडिया, पिचकुरिर ढल, गुस्करा, नोआदार ढल, बनपास, में रुकेगी. झापतेर ढाल, खाना जं., तलित, बर्द्धमान, मेमारी, बैंची, पुंडुआ, मगरा, बंदेल, हुगली घाट, गरीफा, नैहाटी जं., कांकिनारा, श्यामनगर, इच्छापुर, बैरकपुर, खरदाहा, सोदपुर, बेलघरिया और दम दम जं. आदि स्टेशनों पर रुकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed