{"_id":"5a5aee7a4f1c1bad3f8b4c48","slug":"west-bengal-girl-wanted-permission-to-kill-herself-from-district-authorities","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल की लड़की करना चाहती है सुसाइड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बंगाल की लड़की करना चाहती है सुसाइड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
rape victim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर में एक 17 साल की लड़की ने जिला स्तर के अधिकारियों से आत्महत्या करने की इजाजत मांगी है। पुलिस का कहना है कि शादी का झांसा देकर लड़की के साथ एक शख्स ने बलात्कार किया था। जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई है।
विज्ञापन
सताहत पुलिस स्टेशन के इंजार्च ऑफिसर जलेश्वर तिवारी ने कहा- हमें जिला न्यायाधीश के जन शिकायत सेल से सूचना मिली है कि एक लड़की ने आत्महत्या की इजाजत मांगी है क्योंकि उसी के गांव के एक शख्स ने शादी का झांसा देकर उसका बलात्कार किया था। उसका मानना है कि एक अविवाहित मां के तौर पर जिंदा रहना उसके लिए काफी मुश्किल होगा।
विज्ञापन
पीड़िता की मां का कहना है कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। वहीं आरोपी के पैरेंट्स जो पहले शादी के लिए तैयार हो गए थे वो अब इस शादी का विरोध कर रहे हैं। इस मामले में एक केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले पीड़िता से पश्चिम बंगाल के मानवाधिकार आयोग की टीम ने उसके घर पर मुलाकात की थी। जिसमें उसके परिवार और दोस्तों से बातचीत की गई थी।
विज्ञापन