फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Former woman bureaucrat allegedly assaulted by TMC leader over property dispute in kolkata

Kolkata: टीएमसी नेता पर पूर्व महिला नौकरशाह से दुर्व्यवहार और मारपीट करने का आरोप, केस दर्ज

Wed, 28 Dec 2022 10:57 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 28 Dec 2022 10:57 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर यह घटना हुई। पूर्व चीफ पोस्टमास्टर जनरल (पश्चिम बंगाल सर्कल) अरुंधति घोष ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
West Bengal Former woman bureaucrat allegedly assaulted by TMC leader over property dispute in kolkata
पश्चिम बंगाल पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के स्थानीय नेता पर एक पूर्व महिला नौकरशाह से मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर यह घटना हुई। पूर्व चीफ पोस्टमास्टर जनरल (पश्चिम बंगाल सर्कल) अरुंधति घोष ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने टीएमसी नेता भास्कर सिन्हा रॉय पर दुर्व्यवहार करने और गाली देने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


रॉय की पत्नी बिधाननगर नगर निगम में टीएमसी की पार्षद हैं। रॉय ने अपने ऊपर लगे आरोप को झूठा बताया है। उन्होंने उलटे आरोप लगाया कि घोष ने ही उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की थी। वहीं, बिधाननगर पूर्वी थाने के एक अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है। टीएमसी नेता रॉय के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 354, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अरुंधति घोष वर्ष 2014 और 2018 के बीच पश्चिम बंगाल सर्कल की चीफ पोस्टमास्टर जनरल थीं। वह और उनके भाई यहां अपने पैतृक घर में रह रहे हैं। घोष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके बड़े भाई ने 2018 में संपत्ति का अपना हिस्सा रॉय को बेच दिया था, लेकिन नियमों के अनुसार हस्तांतरण नहीं किया गया था। अब, रॉय ड्राइववे और गैरेज पर भी दावा करने की कोशिश कर रहा है। साथ ही वह हम पर पूरी बिल्डिंग उसे बेचने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग भी दर्ज करेगा मामला
घोष ने कहा कि भास्कर रॉय 26 दिसंबर को उनके घर पर आकर उन्हें गालियां देने लगा। रॉय ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि वह इस मामले को देखेंगे। इधर, पश्चिम बंगाल महिला आयोग की अध्यक्ष लीना गंगोपाध्याय ने कहा कि स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया जाएगा और पुलिस से रिपोर्ट मांगी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed