WB: जादवपुर विवि में आत्महत्या के मामले में पूर्व छात्र गिरफ्तार; दो अन्य को 22 अगस्त तक की पुलिस रिमांड
जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र की मौत के मामले में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान दीपशेखर दत्ता और मनोतोष घोष के रूप में हुई है। उनकी अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 22 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
विस्तार
जादवपुर यूनिवर्सिटी के मुख्य होस्टल में रहने वाले पूर्व छात्र को स्नातक की पढ़ाई करने वाले 18 वर्षीय छात्र की आत्महत्या और रैगिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, स्नातक के छात्र स्वप्नदीप कुंडू ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने गिरफ्तार पूर्व छात्र की पहचान सौरभ चौधरी के तौर पर की है, जिसने 2022 में गणित में एमएससी की पढ़ाई पूरी की थी। मृतक के पिता ने सौरभ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
मृतक के पिता रामप्रसाद कुंडू ने अपने एफआईआर में होस्टल में रहने वाले कई छात्रों के नामों का जिक्र किया है। उन्होंने अपने बेटे की मौत के लिए इन्हीं छात्रों को जिम्मेदार बता रहे हैं। पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 320/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सौरभ चौधरी को अलीपुर कोर्ट में पेश भी किया गया।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Accused Sourabh Chowdhury produced before Alipore Court in connection with Jadavpur University student death case. https://t.co/D9YVFvVzxI pic.twitter.com/yBJEbZ5Qlw
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) August 12, 2023
जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र की मौत के मामले में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान दीपशेखर दत्ता और मनोतोष घोष के रूप में हुई है। उनकी अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 22 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
स्वप्नदीप नदिया जिले के बगुला का निवासी था। बुधवार की रात करीब 11:45 बजे यूनिवर्सिटी के मुख्य होस्टल के दूसरे माले से छलांग लगा दी थी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान सुबह के 03:40 मिनट में उसकी मौत हो गई।