{"_id":"60a49a70d5164d13343a018d","slug":"west-bengal-former-cm-buddhadeb-bhattacharya-tests-positive-for-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य संक्रमित, घर में ही क्वारंटीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य संक्रमित, घर में ही क्वारंटीन
Wed, 19 May 2021 10:26 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 19 May 2021 10:26 AM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, उनकी पत्नी और उनके तीमारदार के नमूने लिए गए थे और वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
बुद्धदेब भट्टाचार्य (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
विस्तार
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है और डॉक्टरों की सलाह पर घर में ही क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि 77 वर्षीय भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भी संक्रमित हैं और उन्हें मंगलवार शाम शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
सूत्र ने मंगलवार को कहा, 'बुद्धदेव भट्टाचार्य, उनकी पत्नी और उनके तीमारदार के नमूने लिए गए थे और वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मेडिकल बोर्ड ने मीरा भट्टाचार्य के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है। सूत्र ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अपने घर पर चिकित्सकों की निगरानी में है।
विज्ञापन