{"_id":"5fd464836825be1e684fdb6b","slug":"west-bengal-former-chief-minister-buddhadeb-bhattacharjee-health-condition-is-normal-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत स्थिर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत स्थिर
Sat, 12 Dec 2020 12:04 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
बुद्धदेव
- फोटो : एएनआई
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत शनिवार सुबह स्थिर रही। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि भट्टाचार्य वेंटिलेटर पर हैं और रात में उन्हें अच्छी नींद आई। दक्षिण कोलकाता अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि श्री भट्टाचार्य ठीक हैं। वह अब भी एनआईवी पर हैं और ठीक हैं। पिछली (शुक्रवार) रात ठीक से गुजरी।
विज्ञापन
वयोवृद्ध माकपा नेता को शुक्रवार सुबह वेंटिलेटर से हटाया गया था। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल होश में हैं और चेतन हैं। उनका रक्तचाप, नाड़ी स्पंदन और ऑक्सीजन सघनता स्थिर है। उन्हें पेशाब भी ठीक से हो रही है। उन्हें आई वी के जरिए तरल पदार्थ, एंटीबायोटिक आदि दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को भट्टाचार्य की पत्नी और बेटी ने उनसे मुलाकात की थी। पूर्व मुख्यमंत्री को सांस लेने में दिक्कत के बाद नौ दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन