फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal flood situation improves with decrease in rainfall and water receding

पश्चिम बंगाल: बारिश हुई कम तो बाढ़ की स्थिति में सुधार, घटा जलस्तर

Mon, 09 Aug 2021 02:57 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 09 Aug 2021 02:57 AM IST
सार

  • बाढ़ के कारण अब तक कम से कम 23 लोगों की मौत
  • एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों ने 31 लोगों को बचाया और सेना भी बचाव कार्यों में लगी
  • तीन लाख से ज्यादा लोग विस्थापित जिला प्रशासन करा रहा जरूरी चीजें मुहैया

विज्ञापन
West Bengal flood situation improves with decrease in rainfall and water receding
बाढ़ में डूबे घर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी बाढ़ से जूझ रहे पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में अब स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। सात जिलों में बारिश में कमी से पानी घट रहा है। अधिकारी ने कहा, कि कम बारिश के कारण प्रभावित जिलों में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है।

विज्ञापन


हालांकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी कम हुआ है, लेकिन तीन लाख से ज्यादा विस्थापित लोग सात जिलों में फैले कई बचाव केंद्रों पर अपना डेरा जमाए हुए हैं। उन लोगों को जिला अधिकारियों द्वारा आश्रयों में पर्याप्त राशन और दवाएं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


साथ ही अधिकारियों को किसी भी जल जनित बीमारियों के प्रकोप से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। बाढ़ के कारण कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दामोदर घाटी निगम के एक अधिकारी ने कहा कि रविवार को अपने बैराज से 40,000 क्यूसेक पानी छोड़ा। पुरबा वर्धमान, पश्चिम वर्धमान, वीरभूम, पश्चिम मेदिनीपुर, हुगली, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना के कई स्थान भारी बारिश और नदियों के उफान के कारण बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

हुगली में खानकुल और पश्चिम मेदिनीपुर में घाटल सबसे अधिक बाढ़ वाले क्षेत्र हैं। अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना खानकुल और आसपास के इलाकों में राहत और बचाव के अभियान में लगी हुई है।

एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों ने 31 लोगों को बचाया और सेना ने बचाव कार्यों के लिए एक पैदल सेना की टुकड़ी को तैनात किया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

पीएम मोदी ने हर संभव मदद का दिया भरोसा
केंद्र सरकार राज्य में बारिश पर नजर बनाए हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात कर जानकारी मांगी है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। 


पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की। प्रधानमंत्री ने इस स्थिति से निपटने के लिए उन्हें हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed