{"_id":"637123ab6b0810733c6fb6ca","slug":"west-bengal-fir-against-22-bjp-leaders-including-suvendu-adhikari-tmc-made-this-allegation","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: सुवेंदु अधिकारी समेत भाजपा के 22 नेताओं पर एफआईआर, TMC ने लगाया यह आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: सुवेंदु अधिकारी समेत भाजपा के 22 नेताओं पर एफआईआर, TMC ने लगाया यह आरोप
Sun, 13 Nov 2022 10:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 13 Nov 2022 10:34 PM IST
सार
भूमि उन्मूलन प्रतिरोध समिति ने शहीदों के सम्मान में गुरुवार को गोकुलुनगर के करपल्ली और हाजरा काटा में एक बैठक आयोजित की थी। शुक्रवार सुबह करपल्ली में तृणमूल समर्थित भूमि उन्मूलन प्रतिरोध समिति के मंच में आग लग गई थी।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : twitter.com/SuvenduWB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में शहीद बेदी के मंच पर आग लगाने के आरोप में पुलिस ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम के विधायक शुभेंदु अधिकारी समेत नंदीग्राम के 22 भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, इन पर नंदीग्राम-1 प्रखंड के गोकुलनगर के करपल्ली में भूमि उन्मूलन प्रतिरोध समिति के बैठक स्थल में आग लगाने का आरोप लगाया गया है। इन पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता के साथ मारपीट का भी आरोप है। सीताराम करण और भूमि उन्मूलन प्रतिरोध समिति के सदस्य ने नंदीग्राम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को भूमि उन्मूलन प्रतिरोध समिति ने शहीदों के सम्मान में गोकुलुनगर के करपल्ली और हाजरा काटा में एक बैठक आयोजित की थी। शुक्रवार सुबह करपल्ली में तृणमूल समर्थित भूमि उन्मूलन प्रतिरोध समिति के मंच में आग लग गई थी। तृणमूल ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने रात के अंधेरे में उनके मंच पर आग लगा दी है। स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता के परिजनों के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन