फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Enforcement Directorate summons Law Minister of Bengal again, will appear on June 28

West Bengal: बंगाल के कानून मंत्री को प्रवर्तन निदेशालय ने फिर किया तलब, 28 जून को होगी पेशी

Fri, 23 Jun 2023 05:29 PM IST
श्वेता महतो ब्यूरो, कोलकाता
ब्यूरो, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 23 Jun 2023 05:29 PM IST
सार

ईडी ने पिछले सोमवार को कोयला तस्करी मामले में मलय घटक को दिल्ली तलब किया था। लेकिन वे नहीं गए। उन्होंने वकील के जरिए पंचायत चुनाव में व्यस्त होने के नाते हाजिर होने में असमर्थतता जताई थी।

विज्ञापन
West Bengal: Enforcement Directorate summons Law Minister of Bengal again, will appear on June 28
Moloy Ghatak - फोटो : Social Media

विस्तार

कोयला तस्करी मामले में पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक को एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में तलाब किया है। 27 जून को कोयला तस्करी के मामले में उन्हें दिल्ली तलब किया गया है। मलय घटक के साथ ही कोयला तस्करी मामले के प्रमुख आरोपियों में से एक लाला उर्फ अनूप मांझी को भी ईडी ने तलब किया है। उसे 28 जून को हाजिर होने का कहा गया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इससे पहले ईडी ने पिछले सोमवार को कोयला तस्करी मामले में मलय घटक को दिल्ली तलब किया था। लेकिन वे नहीं गए। उन्होंने वकील के जरिए पंचायत चुनाव में व्यस्त होने के नाते हाजिर होने में असमर्थतता जताई थी। क्योंकि वे आगामी पंचायत चुनाव के लिए विभिन्न जिलों में प्रचार में व्यस्त हैं। ईडी कोयला तस्करी मामले में मलय को कई बार तलब कर चुकी है। लेकिन वे नहीं गए।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस बार अगर वे ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए तो ईडी सख्त कार्रवाई कर सकती है। इससे पहले हाई कोर्ट ने ईडी को निर्देश दिए थे कि 15 दिनों के अंदर मलय घटक को तलब करें। उसके बाद ईडी ने मलय घटक को 21 जून को तलब किया था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए थे। अब एक बार फिर ईडी ने उनको तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed