फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal elections: Trinamools Didir messenger in response to BJPs rath yatra

पश्चिम बंगाल चुनाव : भाजपा की रथयात्रा के जवाब में तृणमूल का 'दीदीर दूत'

Sat, 13 Feb 2021 09:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 13 Feb 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
West Bengal elections: Trinamools Didir messenger in response to BJPs rath yatra
तृणमूल कांग्रेस का दीदीर रथ लांच - फोटो : twitter @abhishek banerjee

पश्चिम बंगाल में जारी सियासी घमासान नित नए रंग ले रहा है। वोटरों को रिझाने के लि भाजपा जहां रथयात्रा निकाल रही है, वहीं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने उसके जवाब में 'दीदीर दूत' मैदान में उतार दिया है। शनिवार को इसे तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोनारपुर में रैली के दौरान हरी झंडी दिखाई। 

विज्ञापन

क्या काम आएगा दीदीर दूत

दीदीर दूत के जरिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के विभिन्न नेता पूरे राज्य में प्रचार करेंगे। दीदीर दूत के जरिए दीदी यानी ममता बनर्जी का संदेश मतदाताओं तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन

'दीदीर दूत' एप भी लांच

 तृणमूल ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रचार के लिए 'दीदीर दूत' एप भी लांच किया है। इस पर एप लोग अपनी समस्याएं व संदेश भी भेज सकेंगे, जिन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं देखेंगी। 4 फरवरी को इसे लांच किए जाने के बाद अब तक एक लाख से ज्यादा ग्राहक इस एप का डाउनलोड कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा निकाल रही पांच चरणों में रथयात्रा

बंगााल में बाजी पलटने में जुटी भाजपा राज्य में पांच चरणों में रथयात्रा निकाल रही है। बीते दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नादिया  जिले के नबादीप से इसका आगाज किया। इसे परिवर्तन यात्रा नाम दिया गया है। इसमें एक बस को आधुनिक रथ का रूप दिया गया है। यह भी पूरे बंगााल में भ्रमण करेगा। नौ फरवरी को नड्डा ने बीरभूम जिले में तारापीठ से इसके तीसरे चरण का शुभारंभ किया, जबकि 11 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह ने कूच बिहार से इसके चौथे चरण का आगाज किया। अंतिम चरण में यह कोलकाता व आसपास के क्षेत्र को कवर करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed