पश्चिम बंगाल चुनाव : भाजपा की रथयात्रा के जवाब में तृणमूल का 'दीदीर दूत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में जारी सियासी घमासान नित नए रंग ले रहा है। वोटरों को रिझाने के लि भाजपा जहां रथयात्रा निकाल रही है, वहीं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने उसके जवाब में 'दीदीर दूत' मैदान में उतार दिया है। शनिवार को इसे तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोनारपुर में रैली के दौरान हरी झंडी दिखाई।
क्या काम आएगा दीदीर दूत
दीदीर दूत के जरिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के विभिन्न नेता पूरे राज्य में प्रचार करेंगे। दीदीर दूत के जरिए दीदी यानी ममता बनर्जी का संदेश मतदाताओं तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है।
'दीदीर दूत' एप भी लांच
तृणमूल ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रचार के लिए 'दीदीर दूत' एप भी लांच किया है। इस पर एप लोग अपनी समस्याएं व संदेश भी भेज सकेंगे, जिन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं देखेंगी। 4 फरवरी को इसे लांच किए जाने के बाद अब तक एक लाख से ज्यादा ग्राहक इस एप का डाउनलोड कर चुके हैं।
भाजपा निकाल रही पांच चरणों में रथयात्रा
बंगााल में बाजी पलटने में जुटी भाजपा राज्य में पांच चरणों में रथयात्रा निकाल रही है। बीते दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नादिया जिले के नबादीप से इसका आगाज किया। इसे परिवर्तन यात्रा नाम दिया गया है। इसमें एक बस को आधुनिक रथ का रूप दिया गया है। यह भी पूरे बंगााल में भ्रमण करेगा। नौ फरवरी को नड्डा ने बीरभूम जिले में तारापीठ से इसके तीसरे चरण का शुभारंभ किया, जबकि 11 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह ने कूच बिहार से इसके चौथे चरण का आगाज किया। अंतिम चरण में यह कोलकाता व आसपास के क्षेत्र को कवर करेगी।