पश्चिम बंगाल : माथाभांगा सीट से टीएमसी उम्मीदवार की गाड़ी पर हमला, भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
- टीएमसी उम्मीदवार गिरिंद्र नाथ बर्मन की गाड़ी पर हमला
- टीएमसी उम्मीदवार ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
- चुनाव अभियान से लौट रहे गिरिंद्र नाथ पर किया हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में अभी विधानसभा चुनाव के पांच चरणों के मतदान बाकी हैं और पार्टियां चुनाव सभाएं करने में जुटी हैं। इसी सिलसिले में अपने चुनावी अभियान से वापस लौट रहे तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार गिरिंद्र नाथ बर्मन की गाड़ी पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर हमला किया।
गिरिंद्र नाथ बर्मन पश्चिम बंगाल की माथाभांगा विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं और गुरुवार शाम को वो अपने क्षेत्र में चुनावी कैंपेन कर लौट रहे थे कि तभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया।
West Bengal: Girindra Nath Barman,TMC candidate from Mathabhanga, was allegedly attacked by BJP workers while he was returning from election campaign, yesterday.
विज्ञापन विज्ञापन
"BJP goons vandalised his car & attacked him. He has sustained head injuries. We demand action," said a TMC worker. pic.twitter.com/6HstBL3FsT— ANI (@ANI) April 9, 2021
टीएमसी कार्यकर्ता ने बताया कि भाजपा के गुंडो ने उनकी कार तोड़ दी, उनकी कार पर हमला किया और उन पर भी हमला किया। टीएमसी कार्यकर्ता ने बताया कि उनके सर में चोटें आई हैं और उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।