बंगाल: चुनाव के बीच कोरोना का कहर, एक और उम्मीदवार की मौत, टीएमसी-भाजपा के पांच प्रत्याशी संक्रमित
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के आज हो रहे मतदान के बीच कोरोना संक्रमण का कहर जारी है।मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के उम्मीदवार प्रदीप कुमार नंदी की कोरोना संक्रमण के चलते शुक्रवार को एक अस्पताल में मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के आज यानी शनिवार को रहे मतदान के बीच कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के उम्मीदवार प्रदीप कुमार नंदी की कोरोना संक्रमण के चलते एक अस्पताल में मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 73 वर्षीय प्रदीप कुमार नंदी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें मुर्शिदाबाद के मातृ सदन अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को रात उनकी मौत हो गई।
पांच और उम्मीदवार कोरोना संक्रमित
प्रदीप कुमार नंदी की मौत की खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर छा गई है। बता दें कि एक दिन पहले मुर्शिदाबाद जिले के ही शमशेरगंज से कांग्रेस प्रत्याशी रेजाउल हक की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई थी। कोरोना से राज्य में अबतक दो प्रत्याशियों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर, विधानसभा चुनाव लड़ रहे अलग-अलग दलों के पांच उम्मीदवार कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
एक सीट को छोड़कर बाकी पर होने हैं चुनाव
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमित पाए गए उम्मीदवारों में से चार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का उम्मीदवार है।
अधिकारी ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के ग्वालपोखर से उम्मीदवार मोहम्मद गुलाम रब्बानी, तपन से उम्मीदवार कल्पना किसकू, जलपाईगुड़ी से उम्मीदवार डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा और हुगली के चुंचुड़ा से उम्मीदवार असित मजुमदार जबकि माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट से भाजपा के उम्मीदवार आनंदमय बर्मन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें सिर्फ चुंचुड़ा सीट पर चौथे चरण में 10 अप्रैल को मतदान हो चुका है, जबकि बाकी सीटों पर अगले चरणों में चुनाव होने हैं।
24 घंटे में मिले 6,910 नए कोरोना मरीज
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटे में 6,910 नए मरीज मिलने के बाद संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 6,43,795 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 26 और मरीजों की मौत हो गई, इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,506 हो गई।
सर्वाधिक मामले कोलकाता में मिले
स्वास्थ मंंत्रालय के मुताबिक, कोलकाता में एक दिन में सबसे अधिक 1,844 नए मामले सामने आए और नौ और लोगों की मौत हुई।