{"_id":"6070fc929fc6fc3e7929ccc3","slug":"west-bengal-election-lot-of-celebrity-are-contesting-on-behalf-of-tmc-and-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल विधानसभा चुनाव: तृणमूल और भाजपा ने लगाया ग्लैमर का तड़का","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल विधानसभा चुनाव: तृणमूल और भाजपा ने लगाया ग्लैमर का तड़का
Sat, 10 Apr 2021 06:50 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 10 Apr 2021 06:50 AM IST
सार
- तृणमूल से बल्लेबाज मनोज तिवारी तो भाजपा से तेज गेंदबाज अशोक डिंडा मैदान में हैं।
विज्ञापन
क्रिकेटर मनोज तिवारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में भाजपा-तृणमूल कांग्रेस ने ग्लैमर का तड़का लगाने में कसर नहीं रखी है। तृणमूल ने 16 तो भाजपा ने 13 सेलिब्रिटी उतारे है। तृणमूल से अभिनेत्रियां कौशानी मुखर्जी, कंचन मौल्लिक, वीरबाहा हंसदा, जून मालिया, सायंतिका चक्रवर्ती और सयोनी घोष हैं। भाजपा ने लाॅकेट चटर्जी, तनुश्री चक्रवर्ती, पापिया अधिकारी, पायल सरकार, राजश्री राजवंशी और परनो मैत्रा को उतारा है। बाबुल सुप्रियो पार्श्वगायक चुके हैं। तृणमूल से सारेगामापा विजेता आदिति मुंशी व प्रसिद्ध गायक इंद्रनील सेन भी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार की तृणमूल मित्र
अभिनेता सोहम चक्रवर्ती तृणमूल से तो यश दासगुप्ता भाजपा से है। दासगुप्ता छुट्टियां मनाने राजस्थान गए थे। साथ में थीं तृणमूल सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां। खबर है कि नुसरत की पति निखिल जैन से अनबन चल रही है।
विज्ञापन
तृणमूल से बल्लेबाज मनोज तिवारी तो भाजपा से तेज गेंदबाज अशोक डिंडा मैदान में हैं। तृणमूल ने मोहन बागान के पूर्व कप्तान बिदेश बोस तो भाजपा ने गोलकीपर रहे कल्याण चौबे को उतारा है। टीएमसी ने मशहूर नाटककार राज चक्रवर्ती और साहित्यकार मनोरंजन ब्यापारी को टिकट दी है। भाजपा ने प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी को दक्षिण दिनाजपुर के बालूरघाट से उतारा है।
विज्ञापन
कांग्रेस-वाम गठबंधन की खासियत
वाम मोर्चे और कांग्रेस के 295 उम्मीदवारों में एक भी न तो सेलिब्रिटी है और न ही दलबदलू। गठबंधन ने अधिकतर टिकट युवाओं को दिए हैं।