फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal election bjp planning big organization women corruption amit shah

West Bengal: बंगाल में कमल खिलाने के लिए भाजपा की बड़ी तैयारी, इन मुद्दों पर टीएमसी को घेरने की तैयारी

Sat, 31 Jan 2026 04:57 AM IST
हिमांशु मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: हिमांशु मिश्र Updated Sat, 31 Jan 2026 04:57 AM IST
सार

बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बंगाल एक ऐसा किला है, जिसे भाजपा लंबे समय से फतह करना चाह रही है। यही वजह है कि विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा का पूरा फोकस बंगाल पर है। जानिए क्या है भाजपा की रणनीति और किन मुद्दों पर रहेगा भाजपा का जोर.... 

विज्ञापन
west bengal election bjp planning big organization women corruption amit shah
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

भाजपा ने प.बंगाल में कमल खिलाने की दशकों पुरानी अधूरी इच्छा पूरा करने के लिए बड़ी तैयारी की है। इसके तहत पार्टी पूरे फरवरी महीने बूथ से राज्यस्तर तक संगठन को मजबूत करने और मार्च महीने में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से छह परिवर्तन यात्राएं निकालने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


इन मुद्दों को लेकर बंगाल के चुनाव मैदान में उतरेगी भाजपा
  • घुसपैठ, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनावी मैदान में उतरने की योजना बना चुकी पार्टी ने संकल्प पत्र समिति के गठन के साथ सभी 294 सीटों पर चुनाव प्रभारी नियुक्त कर लिए हैं।
  • विज्ञापन
  • पार्टी सूत्रों के मुताबिक वर्तमान में पार्टी का सारा ध्यान एसआईआर के बाद 14 फरवरी को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची पर है।
  • पार्टी के रणनीतिकारों का कहना है कि इस बार बूथों की संख्या 81 हजार से एक लाख तक पहुंचने की उम्मीद है।
  • ऐसे में सूची प्रकाशित करते ही पार्टी सबसे पहले बूथ स्तर पर इसकी समीक्षा के बाद नए बूथों पर तत्काल बूथ कमेटियों का गठन करेगी। चूंकि फरवरी महीने में 10वीं, 12वीं की परीक्षा के कारण बड़ी जनसभा नहीं हो सकती, इसलिए पार्टी ने इस महीने अपना पूरा फोकस संगठन पर करने की योजना बनाई है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
छह परिवर्तन यात्राएं होंगी
पार्टी ने राज्य को छह जोन में बांट कर हर जोन में मार्च महीने में एक परिवर्तन यात्रा निकालने की योजना बनाई है। इन यात्राओं का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष सुभेंदु अधिकारी, सामिक भट्टाचार्य, दिलीप घोष, लॉकेट चटर्जी, अग्निमित्रा पॉल और सुकांत मजूमदार करेंगे। यात्राओं को वरिष्ठों केंद्रीय नेता हरी झंडी दिखाएंगे और इन यात्राओं का समापन कोलकाता में पीएम की बड़ी जनसभा के साथ होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed