फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal economic health under scanner EAC-PM Sanjeev Sanyal severely poor over several decades

प. बंगाल की आर्थिक सेहत: '63 साल में राष्ट्रीय योगदान करीब 5% घटा'; PM की आर्थिक सलाहकार परिषद ने जताई चिंता

Tue, 17 Sep 2024 03:31 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 17 Sep 2024 03:31 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की आर्थिक स्थिति पर प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) ने गंभीर चिंता प्रकट की है। परिषद का कहना है कि राज्य की अर्थव्यवस्था कई दशकों में सबसे खराब दौर से गुजर रही है। इसके मुताबिक कई दशकों से पश्चिम बंगाल के सापेक्ष आर्थिक प्रदर्शन में निरंतर गिरावट देखी जा रही है।

विज्ञापन
West Bengal economic health under scanner EAC-PM Sanjeev Sanyal severely poor over several decades
पीएम की सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल और प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद् (EAC-PM) ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था में बीते कई दशकों से बुरा दौर देखा जा रहा है। परिषद के मुताबिक राज्य के सापेक्ष आर्थिक प्रदर्शन में निरंतर गिरावट चिंताजनक है। परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने राज्यों की अर्थव्यवस्था पर तुलनात्मक पेपर लिखा है। उन्होंने 1960-61 से 2023-24 के बीच राज्यों की आर्थिक स्थिति पर टिप्पणी की है। इसके मुताबिक देश के पूर्वी हिस्सों का विकास चिंता का सबब बना हुआ है। समुद्री तट पर बसे राज्यों ने पश्चिम बंगाल को छोड़कर अन्य राज्यों की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। परंपरागत रूप से पिछड़ रहे राज्य ओडिशा की स्थिति में हाल के वर्षों में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर घटा बंगाल की जीडीपी का योगदान
1960-61 में देश की जीडीपी में पश्चिम बंगाल का योगदान 10.5 फीसदी थी। इस समय राष्ट्रीय स्तर पर योगदान के मामले में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) देश में तीसरे स्थान पर था। करीब छह दशकों से अधिक समय बीतने के बाद साल 2023-24 में बंगाल की जीडीपी का योगदान घटकर 5.6 फीसदी रह गया है। 
विज्ञापन


प्रति व्यक्ति आय के मामले में कहां है बंगाल
सान्याल के शोध पत्र के मुताबिक पश्चिम बंगाल में लगभग 63 साल पहले (1960-61) में प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से 127.5 फीसदी अधिक थी। हालांकि, बाद के वर्षों में राज्य के आर्थिक विकास की गति राष्ट्रीय रुझानों के साथ तालमेल बिठाने में नाकाम रही। 2023 में राष्ट्रीय स्तर पर बंगाल की प्रति व्यक्ति आय घटकर 83.7 फीसदी रह गई। यह आंकड़ा राजस्थान और ओडिशा जैसे पारंपरिक रूप से पिछड़ रहे राज्यों से भी नीचे है। भारत के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों ने 1960-61 से 2023-24 तक देश के अन्य हिस्सों की तुलना में उल्लेखनीय रूप से बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार की स्थिति में सुधार, लेकिन अभी भी काफी तेज आर्थिक विकास की दरकार
सलाहकार परिषद के सदस्य के मुताबिक बीते दो दशकों में बिहार की सापेक्ष स्थिति स्थिर हुई है। हालांकि, इसके बावजूद बिहार अन्य राज्यों की तुलना में काफी पीछे है। सान्याल ने अपने रिसर्च पेपर में इस बात को भी रेखांकित किया है कि बिहार में काफी तेज आर्थिक विकास की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed