{"_id":"5ae8567f4f1c1bea118b486f","slug":"west-bengal-couple-beaten-for-hugging-in-kolkata-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले लगने पर कोलकाता मेट्रो में युवा जोड़े की पिटाई, बुजुर्ग के टोकने पर बढ़ा विवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गले लगने पर कोलकाता मेट्रो में युवा जोड़े की पिटाई, बुजुर्ग के टोकने पर बढ़ा विवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Tue, 01 May 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता मेट्रो में एक युवा जोड़े के कथित रूप से अश्लील तरीके से गले लगने के आरोप में कुछ लोगों ने दमदम स्टेशन पर उसके साथ मारपीट की। हालांकि इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। इस दौरान कुछ दूसरे सहयात्रियों ने उस जोड़े को बचा कर बाहर निकाला।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मेट्रो में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने एक जोड़े के रवैये पर आपत्ति जताते हुए उनसे संयम रखने को कहा। लेकिन उल्टे युवक उस बुजुर्ग से भिड़ गया। वाद-विवाद बढ़ने के बाद दमदम स्टेशन पर मेट्रो से बाहर निकलते ही कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। इस दौरान लड़की बीच बचाव में आई, पर कोई नहीं माना। घटना में लड़की भी चोटिल हुई। बाद में कुछ अन्य यात्रियों ने उस जोड़े को बचा कर स्टेशन से बाहर निकाला।
विज्ञापन
कपल को चलती मेट्रो में धमकी दी गई कि दमदम स्टेशन उतरो, पिटाई होगी। जैसी ही दमदम स्टेशन आया, कुछ लोगों ने लड़के को ट्रेन से नीचे खींच लिया। उस पर लात-घूंसे बरसाए गए। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए गए हैं। लेखिका तसलीमा नसरीन ने भी इस मामले में ट्विट किया है।
विज्ञापन