फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Congress not to field any candidate from Bhabanipur seat for upcoming bypolls, confirm by Adhir Ranjan Chowdhury

पश्चिम बंगाल: कांग्रेस भवानीपुर सीट पर नहीं उतारेगी उम्मीदवार, अधीर रंजन चौधरी ने दी जानकारी

Tue, 07 Sep 2021 09:30 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 07 Sep 2021 09:30 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में 30 सितंबर को उपचुनाव होने हैं। ऐसे में सियासी हलचल भी तेज है। भाजपा ने मंगलवार चुनाव समिति की बैठक की, वहीं कांग्रेस पार्टी ने भवानीपुर सीट को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया।

विज्ञापन
West Bengal: Congress not to field any candidate from Bhabanipur seat for upcoming bypolls, confirm by Adhir Ranjan Chowdhury
पश्चिम बंगाल: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी। - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में होने जा रहे उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी भवानीपुर सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी ने इस सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला लिया है। बता दें कि इसी सीट पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उपचुनाव के मैदान में उतरने जा रही हैं। 

विज्ञापन


बंगाल में 30 सितंबर को उपचुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बंगाल के सीएम पद पर बने रहने के लिए उप-चुनाव में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। ऐसे में ममता बनर्जी इसी सीट के उपचुनाव जीतकर विधानसभा की सदस्यता हासिल करना चाहती हैं। वहीं भाजपा भी इस सीट पर उम्मीदवार उतारने के लिए छह-छह नामों पर चर्चा कर चुकी है। बता दें कि दो दिन पहले ही तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी के भवानीपुर सीट, जंगीपुर सीट पर जाकिर हुसैन और समसेरपुर सीट पर अमीरुल इस्लाम को उतारने के फैसले की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


भवानीपुर सीट पर जीतने के लिए लड़ेंगे: भाजपा
पश्चिम बंगाल में भवानीपुर उपचुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा चुनाव समिति की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में आगामी भवानीपुर उपचुनाव में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। हम नाम अपनी संसदीय समिति को देंगे और उसके बाद वे नामों की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि हम भवानीपुर सीट से लड़ने को तैयार हैं और जीतने के लिए ही लड़ेंगे। सुवेंदु अधिकारी ने एक बार ममता बनर्जी को हराया था, अब किसी और को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुवेंदु के खिलाफ कोई मामला नहीं था: दिलीप घोष 
दिलीप घोष ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ कोई मामला नहीं था जब वह टीएमसी में थे। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद कार्रवाई शुरू की गई है। ऐसा लगता है कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक साजिश रची जा रही है, इसलिए मुझे लगता है कि अदालत ने उनके लिए अंतरिम सुरक्षा का आदेश दिया है।


तीन विधानसभा सीटों पर 30 सितंबर को मतदान
बता दें कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की कुल तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। इन तीन विधानसभा सीटों में पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट भी शामिल है, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनाव लड़ना है। इन तीनों विधानसभा सीटों पर 30 सितंबर को मतदान होगा और तीन अक्तूबर को मतगणना होगी। केंद्रीय चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों के लिए 13 सितंबर तक नामांकन किया जाएगा। 16 सितंबर तक नाम वापसी होगी। 30 सितंबर को मतदान और तीन अक्तूबर को मतगणना होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed