फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West bengal CM Mamta Banerjee said, Lockdown imposed with weak planning in the country

देश में कमजोर प्लानिंग के साथ लगाया गया लॉकडाउन: ममता बनर्जी

Tue, 12 May 2020 07:47 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 12 May 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
West bengal CM Mamta Banerjee said, Lockdown imposed with weak planning in the country
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : Social Media (File)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। इससे ठीक पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। ममता बनर्जी ने देश में लॉकडाउन लगाए जाने पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में कमजोर प्लानिंग के साथ लॉकडाउन लगाया गया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के लोगों से कोविड-19 से निबटने की अपनी प्रतिबद्धता बताई और कहा कि जल्द ही रेड जोन में लोगों को प्रतिबंधों में छूट दी जा सकती है।

विज्ञापन

 

मता बनर्जी ने प्रधानमंत्री से कहा कि वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए वह चर्चा में शामिल हुईं, लेकिन हर बार खाली हाथ लौट आईं। उनके राज्य को इस वीडियो कांफ्रेसिंग से कुछ नही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता ने कहा कि इस दौरान उन्होंने कई मुद्दे उठाए, लेकिन खाली हाथ लौटी। उन्होंने प्रधानमंत्री के कामकाज के तरीके पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार से पश्चिम बंगाल के बकाया राशि की मांग की है।

पहले भी ममता ने जताई थी नाराजगी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने सोमवार को प्रधानमंत्री से चर्चा के दौरान भी नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने राज्य सरकार के पास पत्र पहुंचने से पहले इसे लीक किए जाने का मामला उठाते हुए ऐसे समय में राजनीति न करने की अपील की थी।

ममता ने कहा था कि पश्चिम बंगाल सीमावर्ती राज्य है और वहां के बारे में कोई कदम उठाने से पहले इस संवेदनशीलता को समझना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed