{"_id":"64ef574f5ddb63128b039c53","slug":"west-bengal-cm-mamata-banerjee-tied-rakhi-to-former-maharashtra-cm-uddhav-thackeray-at-his-residence-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan: ममता बनर्जी ने उद्धव ठाकरे को बांधी राखी; लगातार दूसरे दिन मुंबई के अस्पताल पहुंचे लालू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Raksha Bandhan: ममता बनर्जी ने उद्धव ठाकरे को बांधी राखी; लगातार दूसरे दिन मुंबई के अस्पताल पहुंचे लालू
Wed, 30 Aug 2023 08:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 30 Aug 2023 08:20 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को यहां शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान ममता ने उद्धव को राखी भी बांधी। इससे पहले ममता बनर्जी ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन से जुहू स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें भी राखी बांधी। इसके बाद वे उपनगरीय बांद्रा में स्थित उद्धव ठाकरे के आवास 'मातोश्री' गईं। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख 31 अगस्त और एक सितंबर को 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को मुंबई पहुंची हैं।
विज्ञापन
इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बुधवार को लगातार दूसरे दिन एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, वह सुबह के समय अस्पताल पहुंचे। एक दिन पहले भी लालू अपने बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ नियमित जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। लालू यादव ने साल 2014 में इस अस्पताल में हृदय की सर्जरी कराई थी।
विज्ञापन
सुकांत मजूमदार ने साधा निशाना
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने I.N.D.I.A. गठबंधन को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमत्री, तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पूरा विपक्ष एक ही फॉर्मूले पर चल रहा है- बंगाल में कुश्ती, दिल्ली में दोस्ती और शेष भारत में मस्ती।
विज्ञापन
सितंबर में स्पेन, दुबई जाएंगी ममता
ममता बनर्जी निवेश के लिए सितंबर में दुबई और स्पेन का दौरा कर सकती हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने ममता बनर्जी की यात्रा को मंजूरी दे दी है। यह सितंबर के दूसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है। ममता बनर्जी संभवत: 13 सितंबर को दुबई के लिए उड़ान भरेंगी और उसके बाद स्पेन का दौरा करेंगी। उनकी यात्रा 23 सितंबर तक जारी रह सकती है। जानकारी के मुताबिक, राज्य में निवेश के लिए मुख्यमंत्री दो देशों के उद्योगपतियों और कारोबारी दिग्गजों से मुलाकात कर सकती हैं। इससे पहले 2021 में केंद्र ने ममता को रोम जाने की अनुमति नहीं दी थी, जहां वह एक विश्व शांति सम्मेलन में भाग लेने वाली थीं।