फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CM Mamata Banerjee says Pegasus Spyware was offered for 25 crore rupees but rejected it news in Hindi

ममता बनर्जी का दावा: पांच साल पहले पश्चिम बंगाल पुलिस को 25 करोड़ रुपये में हुई थी पेगासस स्पाइवेयर की पेशकश

Thu, 17 Mar 2022 09:02 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 17 Mar 2022 09:02 PM IST
सार

ममता बनर्जी ने कहा कि पांच साल पहले हमें भी पेगासस स्पाइवेयर खरीदने की पेशकश हुई थी लेकिन हमने इससे इनकार कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित कुछ राज्यों ने यह स्पाइवेयर खरीदा था। 

विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee says Pegasus Spyware was offered for 25 crore rupees but rejected it news in Hindi
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि हमारी सरकार ने कुछ साल पहले इस्राइली स्पाइवेयर पेगासस खरीदने की एक पेशकश ठुकरा दी थी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की जासूसी करने के लिए स्पाइवेयर का इस्तेमाल करना अस्वीकार्य है। 

विज्ञापन


बनर्जी ने कहा, ' पांच साल पहले वो (पेगासस) अपनी मशीनें बेचने के लिए हमारे पुलिस विभाग के पास आए थे। उन्होंने इसके लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की थी। यह मामला मेरे पास आया और मैंने इससे साफ इनकार करते हुए कहा कि हम ऐसी की मशीनें नहीं खरीदना चाहते हैं।'
विज्ञापन


'राजनीतिक कारणों से नहीं कर सकते हैं स्पाइवेयर का इस्तेमाल'
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा, 'अगर इसका इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों के लिया और सुरक्षा के लिए किया जाता तो यह अलग बात हो सकती थी। लेकिन इसका इस्तेमाल राजनीतिक कारणों से जजों और अधिकारियों के खिलाफ किया गया जो स्वीकार्य नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2019 में मीडिया संगठनों के एक समूह ने खुलासा किया था कि भारत के 300 फोन एनएसओ के लीक डाटाबेस की संभावित टारगेट लिस्ट में थे। पेगासस स्पाइवेयर इस्राइल के एनएसओ समूह का ही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ कि सभी फोन हैक किए गए थे।

भाजपा की सरकार वाले कुछ राज्यों ने खरीदा था पेगासस: बनर्जी
ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया था कि उनका फोन टैप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम कुछ भी बात करते हैं, उन्हें (केंद्र सरकार) पता चल जाता है। तीन साल पहले मैं भी पेगासस सकती थी लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया था। लेकिन भाजपा शासित कुछ राज्यों ने इसे खरीदा था।


कुछ दिन पहले भाजपा नेता अनिर्बान गांगुली ने आरोप लगाया था कि बनर्जी 2016 से बंगाल की सत्ता में आने के बाद से स्पाइवेयर का इस्तेमाल कर रही हैं। सुप्रीम कोर्ट पत्रकारों, विपक्षी नेताओं, जजों और शख्सियतों की कथित जासूसी की दर्जनों याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed