{"_id":"6231d0351f55052a362d316d","slug":"west-bengal-cm-mamata-banerjee-says-despite-victory-in-assembly-elections-winning-presidential-polls-would-not-be-easy-for-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी का दावा: पांच राज्यों में जीत के बावजूद भाजपा की राह आसान नहीं, राष्ट्रपति चुनाव जीतना आसान नहीं होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता बनर्जी का दावा: पांच राज्यों में जीत के बावजूद भाजपा की राह आसान नहीं, राष्ट्रपति चुनाव जीतना आसान नहीं होगा
Wed, 16 Mar 2022 06:24 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 16 Mar 2022 06:24 PM IST
सार
विधानसभा में बनर्जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी जैसे राजनीतिक दल हालिया विधानसभा चुनाव में हारे जरूर हैं लेकिन पिछले चुनाव के मुकाबले काफी मजबूत हुए हैं।
विज्ञापन
ममता बनर्जी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि भले ही भाजपा ने चार राज्यों में हुए विधानभा चुनावों में जीत हासिल की हो लेकिन, आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जीतना भगवा दल के लिए आसान काम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास देश में कुल विधायकों की संख्या के आधे सदस्य भी नहीं हैं।
विज्ञापन
यह कहते हुए कि खेल अभी खत्म नहीं हुआ है, बनर्जी ने कहा कि जिनके पास देश में कुल विधायकों की संख्या का आधा भी नहीं है, उन्हें बड़ी-बड़ी बातें नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जैसे राजनीतिक दल हालिया विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद पिछले चुनाव की तुलना में मजबूत हुए हैं।
विज्ञापन
बनर्जी ने कहा, 'इस बार राष्ट्रपति का चुनाव भाजपा के लिए आसान नहीं होगा। उनहे पास देश में कुल विधायकों के आधे भी नहीं हैं। विपक्षी दलों के पास पूरे देश में अधिक विधायक हैं।' राष्ट्रपति चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से एक निर्वाचक मंडल के माध्यम से होते हैं। इसमें संसद, राज्य विधानभाओं के चयनित सदस्य होते हैं।
विज्ञापन
2024 के आम चुनाव को लेकर भाजपा विरोधी मोर्चा तैयार करने की कोशिश कर रहीं ममता बनर्जी ने कहा कि देश केंद्र में सत्तारूढ़ दल से लड़ने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सराहना की और राजनीतिक हिंसा के आरोपों को विपक्ष का झूठ करार दिया।
हाल ही में कांग्रेस और टीएमसी के दो पार्षदों की हत्या की निंदा करते हुए बनर्जी ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है और दोषियों के राजनीतिक संबंध को देखे बिना कार्रवाई की जाएगी। बनर्जी के भाषण के दौरान भाजपा के सदस्यों ने वाकआउट किया। इस दौरान जय बांग्ला और भारत माता की जय के नारे भी लगे।