ममता दीदी का नीला हेलमेट और इलेक्ट्रिक स्कूटर, गिरने से बाल-बाल बचीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी माहौल गर्म है। चारों तरफ से बयानबाजी हो रही है। वहीं भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ सुनने को मिल ही जाता है।
बहरहाल, ममता दीदी का एक वीडियो अभी-अभी वायरल होना शुरू हुआ है। इस वीडियो में वह नीले रंग हेलमेट पहनकर इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने की कोशिश कर रही हैं और एक बार को तो गिरने से बाल-बाल बचती नजर आ रही हैं। गनीमत रही कि इस दौरान उनके साथ सुरक्षा कर्मी मौजूद थे।
इससे पहले देशभर में लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफे को लेकर गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अनूठे ढंग से विरोध किया। ममता बनर्जी गले में महंगाई का पोस्टर लटका कर इलेक्ट्रिक स्कूटर से मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचीं। ममता बनर्जी जिस स्कूटर पर बैठी थीं, उसे कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम चला रहे थे। आगे देखिए ममता का स्कूटर चलाते हुए वीडियो...
#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee nearly falls while driving an electric scooter in Howrah, as a mark of protest against fuel price hike. She quickly regained her balance with support and continued to drive.
— ANI (@ANI) February 25, 2021
She is travelling to Kalighat from State Secretariat in Nabanna pic.twitter.com/CnAsQYNhTP
इससे पहले विरोध स्वरूप स्कूटर पर सवारी के दौरान ममता बनर्जी ने मुंह पर मास्क पहना हुआ था और गले में जो पोस्टर लटकाया हुआ था, उस पर अंग्रेजी में लिखा था, "आपके मुंह में क्या है, पेट्रोल की कीमत बढ़ाना, डीजल की कीमत बढ़ाना और गैस की कीमत बढ़ाना।"
ममता बोलीं, एक दिन मोदी बदल देंगे देश का नाम
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नबन्ना पहुंचने पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, पेट्रोल-डीजल और कोयले की बढ़ती कीमतों के कारण देश बैकफुट पर जा रहा है, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जिम्मेदार हैं। वे नेताजी, सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर बने स्टेडियम का नाम बदल रहे हैं, बहुत खेद है, वे किसी दिन देश का नाम भी बदल सकते हैं।
भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी सरकार हर दिन रसोई गैस और डीजल की कीमतें बढ़ा रही है, यह चिंता का विषय है। केंद्र सरकार केवल कुछ दिनों के लिए कीमतों को कम करेगी, जब चुनाव होने वाले होंगे।
यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का अनूठा विरोध : गले में महंगाई का पोस्टर लटका कर मेयर के स्कूटर पर घूमीं ममता बनर्जी