फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West bengal CM Mamata banerjee delhi visits live updates, Meet With PM Narendra Modi And congress Leaders anand sharma and others

दिल्ली में दीदी: बंगाल का नाम और कोरोना का टीका, जानें पीएम मोदी से ममता की मुलाकात की बड़ी बातें

Tue, 27 Jul 2021 04:32 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 27 Jul 2021 04:32 PM IST
सार

दिल्ली पहुंचने के बाद ममता बनर्जी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और आनंद शर्मा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। यहां पढ़िए ममता बनर्जी से जुड़े सभी अपडेट्स... 

विज्ञापन
West bengal CM Mamata banerjee delhi visits live updates, Meet With PM Narendra Modi And congress Leaders anand sharma and others
ममता बनर्जी और पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार शाम को अपने पांच दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंची। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर समेत कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और कमलनाथ से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने शाम चार बजे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से हमने कोरोना महामारी पर चर्चा की और अपने राज्य के लिए जनसंख्या के हिसाब से वैक्सीन की मांग की। ममता बनर्जी ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री को बताया कि बंगाल को कम वैक्सीन मिली, हमें और भी वैक्सीन की जरूरत है। ममता ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री से पेगासास जासूसी मामले पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मैंने राज्य का नाम बदलने के लंबित मुद्दे को भी उठाया। इस मुद्दे पर पीएम ने कहा कि वह देखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से हुई सभी बातों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी से कहा कि तीसरी लहर से पहले सबको टीका लगना चाहिए। बता दें कि बंगाल में लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने के बाद ममता की प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


बुधवार को सोनिया गांधी से होगी मुलाकात: ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने एक और बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि उनकी और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुलाकात बुधवार को होगी। इस मुलाकात में मिशन 2024 पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बोलीं- राष्ट्रपति से मिलने के लिए करानी होगी कोरोना की जांच
ममता बनर्जी ने कहा राष्ट्रपति कोविंद ने गुरुवार मिलने का टाइम दिया है। हमने डबल डोज ले लिया है, लेकिन उनका कहना है कि कोरोना टेस्ट कराना होगा। हम कहां टेस्ट कराएंगे। हम तो दिल्ली में बाहरी हैं।

ममता बनर्जी को बधाई देने आया था: कमलनाथ
ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा कि दीदी से हमारे पुराने संबंध हैं। मैं उन्हें बधाई देने आया था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 की रणनीति पर चर्चा सोनिया गांधी के साथ होगी। ममता बनर्जी ने देश में महंगाई, कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।

बुधवार को अपने सांसदों से मुलाकात करेंगी ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी कल यानी बुधवार को दिल्ली में पार्टी सांसदों से मुलाकात करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed