फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CM Mamata Banerjee attacks BJP for Nabanna Protests says Police Firing could have happened news in

West Bengal: 'पुलिस चाहती तो भाजपा कार्यकर्ताओं पर गोली चला सकती थी', नबन्ना रैली को लेकर ममता का निशाना

Wed, 14 Sep 2022 07:33 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 14 Sep 2022 07:33 PM IST
सार

ममता बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा के गुंडों ने अभियान के नाम पर बम, गोली, बंदूक व पत्थरों से हमला किया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए।

विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee attacks BJP for Nabanna Protests says Police Firing could have happened news in
ममता बनर्जी(फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

भाजपा के नबन्ना अभियान के दौरान मंगलवार को पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की हिंसक झड़प को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर बरसते हुए हमला बोला। ममता ने कहा, पुलिस चाहती तो गोली भी चला सकती है थी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। पुलिस ने संयम के साथ काम लिया। वे पूर्वी मेदिनीपुर में प्रशासिनक बैठक में बोल रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर दूसरे राज्यों से ट्रेनों में गुंडे मंगवाकर राज्य में आंदोलन के नाम पर उत्पात मचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, इस कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुर्गापूजा से पहले व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा के गुंडों ने अभियान के नाम पर बम, गोली, बंदूक व पत्थरों से हमला किया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए।
विज्ञापन


ममता ने कहा कि गणतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने का सभी को अधिकार है, लेकिन इसके नाम पर इस प्रकार के समाज विरोधी कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुंडागर्दी में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस कानून के अनुसार ठोस कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed