फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal cm Mamata Banerjee asks about Governor Jagdeep Dhankhar from Purba Medinipur SP

पश्चिम बंगाल: सीएम ममता ने की एसपी की खिंचाई, कहा- क्या उन्हें राज्यपाल धनखड़ से निर्देश मिल रहे हैं

Thu, 03 Feb 2022 11:43 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 03 Feb 2022 11:43 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और सीएम ममता बनर्जी की बीच की कड़वाहट खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब एसपी को फटकार लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
West Bengal cm Mamata Banerjee asks about Governor Jagdeep Dhankhar from Purba Medinipur SP
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ज्यपाल जगदीप धनखड़ की लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। रोज दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आते हैं। लेकिन अब इनके चक्कर में एक पुलिस एसपी को सीएम की फटकार लग गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सार्वजनिक मंच से पूर्वी मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक से पूछा क्या आपको राज्यपाल जगदीप धनखड़ से निर्देश मिल रहे हैं? ममता बनर्जी ने एसपी से यह भी कहा कि मत भूलिए कि आप राज्य सरकार के अधीन काम करते हैं।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि क्या राज्यपाल जगदीप धनखड़ उन्हें धमकी दे रहे हैं और काम में हस्तक्षेप कर रहे हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने  एक राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। सीएम बनर्जी ने अपने जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एसपी अमरनाथ को भी फटकार लगाई, जिसके बाद एसपी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


अपने ट्विटर हैंडल पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शेयर किया वीडियो 
सीएम के कार्यक्रम पर राज्यपाल नजर बनाए हुए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस बयान का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। हालांकि,इस मामले पर उन्होंने किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं की। लेकिन, इससे एक बात स्पष्ट हो गई है कि मुख्यमंत्री व राज्यपाल के बीच का यह विवाद अभी खत्म होने वाला नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम कर चुकी हैं राज्यपाल को ब्लॉक
बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने तीन दिन पहले कहा था कि उन्होंने राज्यपाल धनखड़ को ट्विटर से ब्लॉक कर दिया है। सीएम ममता के इस कदम को राज्यपाल धनखड़ ने दुर्भाग्यपूर्ण कहा था। उन्होंने कहा था कि ये लोकतंत्र के लिए बड़ी चुनौती है कि मीडिया ने सीएम से कोई सवाल नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed