{"_id":"61fc1b36abc73a06b32a96fd","slug":"west-bengal-cm-mamata-banerjee-asks-about-governor-jagdeep-dhankhar-from-purba-medinipur-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: सीएम ममता ने की एसपी की खिंचाई, कहा- क्या उन्हें राज्यपाल धनखड़ से निर्देश मिल रहे हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: सीएम ममता ने की एसपी की खिंचाई, कहा- क्या उन्हें राज्यपाल धनखड़ से निर्देश मिल रहे हैं
Thu, 03 Feb 2022 11:43 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:43 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और सीएम ममता बनर्जी की बीच की कड़वाहट खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब एसपी को फटकार लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ज्यपाल जगदीप धनखड़ की लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। रोज दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आते हैं। लेकिन अब इनके चक्कर में एक पुलिस एसपी को सीएम की फटकार लग गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सार्वजनिक मंच से पूर्वी मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक से पूछा क्या आपको राज्यपाल जगदीप धनखड़ से निर्देश मिल रहे हैं? ममता बनर्जी ने एसपी से यह भी कहा कि मत भूलिए कि आप राज्य सरकार के अधीन काम करते हैं।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने कहा कि क्या राज्यपाल जगदीप धनखड़ उन्हें धमकी दे रहे हैं और काम में हस्तक्षेप कर रहे हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। सीएम बनर्जी ने अपने जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एसपी अमरनाथ को भी फटकार लगाई, जिसके बाद एसपी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
अपने ट्विटर हैंडल पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शेयर किया वीडियो
सीएम के कार्यक्रम पर राज्यपाल नजर बनाए हुए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस बयान का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। हालांकि,इस मामले पर उन्होंने किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं की। लेकिन, इससे एक बात स्पष्ट हो गई है कि मुख्यमंत्री व राज्यपाल के बीच का यह विवाद अभी खत्म होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
सीएम कर चुकी हैं राज्यपाल को ब्लॉक
बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने तीन दिन पहले कहा था कि उन्होंने राज्यपाल धनखड़ को ट्विटर से ब्लॉक कर दिया है। सीएम ममता के इस कदम को राज्यपाल धनखड़ ने दुर्भाग्यपूर्ण कहा था। उन्होंने कहा था कि ये लोकतंत्र के लिए बड़ी चुनौती है कि मीडिया ने सीएम से कोई सवाल नहीं किया।