{"_id":"617ab1df2edbe0074b37202f","slug":"west-bengal-cm-and-tmc-chief-mamata-banerjee-reaches-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएमसी का प्रहार: विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस की रुचि नहीं, सिमट गई है सिर्फ ट्विटर की दुनिया तक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीएमसी का प्रहार: विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस की रुचि नहीं, सिमट गई है सिर्फ ट्विटर की दुनिया तक
Thu, 28 Oct 2021 07:53 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 28 Oct 2021 07:53 PM IST
सार
मुखपत्र में कहा गया है, कांग्रेस ट्विटर की दुनिया तक सिमट गई है। पार्टी ने विपक्षी गठबंधन बनाने के लिए कोई पहल नहीं की।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को एक बार फिर विपक्षी गठबंधन के मुद्दे पर कांग्रेस को निशाने पर लिया। टीएमसी ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ विपक्षी गठबंधन को एकजुट करने के बजाय अपने आप को सिर्फ ट्विटर की दुनिया तक सीमित कर लिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा गोवा की तीन दिवसीय यात्रा शुरू करने के बीच पार्टी ने अपने मुखपत्र 'जागो बांग्ला' में कहा कि वह अपने जनाधार को बढ़ाने का के लिए बाकी राज्यों में जाएगी और भाजपा को मुकाबला करेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस का रवैया ढीला-ढाला
मुखपत्र के संपादकीय में कहा गया है, हम चाहते हैं कि भाजपा के खिलाफ एक गठबंधन बने। हमने यह बात कांग्रेस से भी कही है, लेकिन उसे इसकी परवाह नही है और उसका रवैया ढीला-ढाला नजर आता है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से 20 अगस्त को आयोजित की गई विपक्षी दलों की बैठक के दौरान बनर्जी द्वारा रखे गए संयुक्त संचालन समिति के गठन के प्रस्ताव का हवाला देते हुए संपादकीय में कहा गया है कि तब से इस दिशा में कुछ नहीं किया गया है।
विज्ञापन
ट्विटर की दुनिया तक सिमट गई कांग्रेस
मुखपत्र में कहा गया है, कांग्रेस ट्विटर की दुनिया तक सिमट गई है। पार्टी ने विपक्षी गठबंधन बनाने के लिए कोई पहल नहीं की। 2014 और 2019 में भी कांग्रेस ने ऐसा ही किया था। तृणमूल कांग्रेस अपनी ताकत बढ़ाती रहेगी लेकिन कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए दरवाजे खुले रखेगी। हमने कभी नहीं कहा है कि बिना कांग्रेस के गठबंधन बनेगा। लेकिन हम बेकार बैठकर उसके लिए अपना समय नहीं गंवाएंगे।
विज्ञापन
गोवा पहुंचीं ममता बनर्जी
वहीं, ममता बनर्जी गुरुवार को गोवा पुहंच गईं। ममता यहां 3-4 दिन तक रहेंगी। विधानसभा चुनाव में इस बार टीएमसी भी पूरे दमखम के साथ उतर रही है। हाल ही में पूर्व सीएम लुजिन्हो कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए थे। इसके अलावा कुछ अन्य नेताओं ने भी टीएमसी का दामन थामा था।