फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal civic polls: TMC wins all seven civic bodies election

निकाय चुनाव में ममता की TMC ने किया क्लीन स्वीप, भ्ााजपा नंबर दो पर

Thu, 17 Aug 2017 08:28 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Thu, 17 Aug 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
West Bengal civic polls: TMC wins all seven civic bodies election
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने नगरपालिका चुनावों में सभी सात नगरपालिकाओं पर कब्जा कर अपना दबदबा बनाए रखा है। ज्यादातर नगरपालिकाओं में भाजपा दूसरे नंबर पर रही है और वाममोर्चा तीसरे पर।
विज्ञापन


लेकिन इन चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। तृणमूल ने इन सातों में सबसे बडे़ दुर्गापुर नगर निगम और कूपर्स कैंप में विपक्ष को चित्त करते हुए सभी सीटें जीत ली हैं। इन नगरपालिकाओं के लिए 13 अगस्त को मतदान हुआ था।
विज्ञापन


भाजपा को उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में धूपगुड़ी नगरपालिका के 16 में से चार वार्डों में जीत मिली। इसके अलावा पांशकुड़ा व बुनियादपुर में भी वह एक-एक सीट जीतने में कामयाब रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माकपा की अगुवाई वाली वाममोर्चा को नैहाटी नगरपालिका में एक सीट मिली। लेकिन कांग्रेस का कहीं खाता भी नहीं खुल सका। सात नगरपालिकाओं की 148 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस को 140 सीटें मिलीं।

भाजपा को छह और वाममोर्चा को एक सीट मिली जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहा। दुर्गापुर के अलावा कूपर्स कैंप व हल्दिया नगरपालिका में भी विपक्ष का सूपड़ा साफ हो गया है।

तृणमूल कांग्रेस महासचिव पार्थ चटर्जी ने चुनावी नतीजों के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विपक्ष यहां सकारात्मक भूमिका निभाने में नाकाम रहा है।

वह महज सरकार की आलोचना और सत्तारूढ़ दल पर हमले करने में ही व्यस्त है। उन्होंने कहा कि तृणमूल हमेशा विकास की पक्षधर रही है। आज के नतीजों से यह बात एक बार फिर साबित हो गई है। 


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए धन और बाहुबल का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के आतंक के बावजूद भाजपा दूसरे नंबर पर रही है।

विपक्षी दलों ने चुनावी नतीजों को धोखा करार दिया है। कांग्रेस व वाममोर्चा का कहना है कि यह नतीजे जनादेश की सही तस्वीर नहीं पेश करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed