फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CID team visits a facility near residence of Suvendu Adhikari in investigation in death of his personal security guard

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी के अंगरक्षक की मौत के मामले में जांच करने पहुंची सीआईडी

Wed, 14 Jul 2021 06:03 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 14 Jul 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
West Bengal CID team visits a facility near residence of Suvendu Adhikari in investigation in death of his personal security guard
जांच करती सीआईडी की टीम - फोटो : एएनआई
सीआईडी की एक टीम बुधवार को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के आवास के पास स्थित एक केंद्र पर पहुंची। पूर्व मेदिनीपुर के कांठी में स्थित इस स्थान पर सीआईडी साल 2018 में हुई सुवेंदु अधिकारी के निजी सुरक्षा गार्ड की मौत के मामले में गई है। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के सुरक्षा अधिकारी यहीं रहते हैं। 
विज्ञापन


राज्य सशस्त्र पुलिस के जवान शुभव्रत चक्रवर्ती उस समय से सुवेंदु अधिकारी के सुरक्षा घेरे में शामिल थे जब वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद थे। अधिकारी 2015 में जब प्रदेश सरकार में मंत्री बने, तब भी चक्रवर्ती उनके सुरक्षा दस्ते में शामिल रहे। चक्रवर्ती ने 2018 में पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी में एक पुलिस बैरक में कथित रूप से गोली मारकर अपनी जान ले ली थी।
विज्ञापन

 

उल्लेखनीय है कि चक्रवर्ती की पत्नी सुपर्णा ने हाल में कांथी थाने में एक नई शिकायत दर्ज कराई थी और अपने पति की मृत्यु के मामले में जांच की मांग की थी। इससे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस मामले की जांच कर रही थी। राज्य सीआईडी ने सोमवार को इस मामले की जांच संभाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed