फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CID claims Conspirators used pillows to murder Bangladesh MP Anwarul Azim Anar

MP Murder Case: 'तकिये से मुंह दबाकर की बांग्लादेशी सांसद अनार की हत्या', बंगाल सीआईडी का दावा

Thu, 13 Jun 2024 03:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 13 Jun 2024 03:05 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल सीआईडी के एक अधिकारी ने बुधवार को दावा किया कि बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या करने के लिए आरोपियों ने तकिये का प्रयोग किया। न्यू टाउन के फ्लैट में घुसते ही उन्होंने सांसद का मुंह तकिये से दबा दिया। 

विज्ञापन
West Bengal CID claims Conspirators used pillows to murder Bangladesh MP Anwarul Azim Anar
बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार (फाइल) - फोटो : फेसबुक@MPAnowarulAzimAnar

विस्तार

बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या करने के लिए तकिये का इस्तेमाल किया गया। कोलकाता स्थित न्यू टाउन के फ्लैट में घुसते ही आरोपियों ने उनका मुंह तकिये से दबा दिया, जिसके चलते दम घुटने से उनकी मौत हो गई। यह दावा बुधवार को पश्चिम बंगाल सीआईडी के एक अधिकारी ने किया। 

विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार, नेपाल में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सियाम हुसैन ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि सांसद अनार का गला घोंटने में एक महिला ने भी मदद की थी। उसने महिला को अमेरिकी नागरिक और मामले के मुख्य आरोपी अख्तरुज्जमां की प्रमिका बताया था। 
विज्ञापन


सांसद के अंगों की तलाश के लिए अभियान जारी 
सीआईडी अधिकारी ने बताया कि सांसद की हत्या करने के बाद कसाई ने शरीर के 80 टुकड़े कर दिए। शरीर के टुकड़ों को प्लास्टिक की थैलियों में डालकर न्यू टाउन और बागजोला नहर के कई हिस्सों में फेंक दिया। अधिकारी ने यह भी दावा किया कि शरीर के कुछ हिस्सों को ट्रॉली सूटकेस में डालकर बांग्लादेश के साथ बनगांव सीमा के पास कहीं फेंक दिया गया। उन्होंने कहा कि सांसद के शव के अंगों की तलाश में सीआईडी ने अपना अभियान जारी रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईडी को नहर के पास से मिली थीं मानव हड्डियां
बता दें कि सीआईडी ने आरोपी सियाम से पूछताछ के बाद बीते रविवार को दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित बागजोला नहर के पास मानव हड्डियों के कुछ हिस्से बरामद किए थे। सियाम को शनिवार शाम को नेपाल से पश्चिम बंगाल लाया गया था। जिसे बारासात की एक स्थानीय अदालत ने सीआईडी की 14 दिन की हिरासत में भेज दिया था।

सांसद के दोस्त ने अपराधियों को दिए थे पांच करोड़
सियाम से पूछताछ के दौरान सीआईडी को प्रारंभिक जांच से पता चला कि सांसद के करीबी दोस्त अख्तरुज्जमां ने अपराध में शामिल लोगों को लगभग 5 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। अधिकारियों ने बताया कि अख्तरुज्जमां के पास कोलकाता में एक फ्लैट है और वह फिलहाल अमेरिका में है।


13 मई की दोपहर घर से डॉक्टर को दिखाने निकले थे सांसद
बता दें कि 18 मई को कोलकाता के बारानगर निवासी और बांग्लादेशी सांसद अनावरुल अजीम अनार के परिचित गोपाल विश्वास ने अनाज के लापता होने की पुलिस को शिकायत दी थी। विश्वास द्वारा पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, अनार 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे और विश्वास के घर रुके। 13 मई की दोपहर सांसद बारानगर आवास से डॉक्टर को दिखाने के लिए निकले थे। उन्होंने विश्वास से रात के खाने पर घर वापस आने की बात कही, लेकिन वह नहीं लौटे। 17 मई तक भी जब सांसद से विश्वास का संपर्क नहीं हो पाया तो उन्हें एक दिन बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed