फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Child trafficking racket busted in Siliguri BSF seizes 1385 kg of ganja from West Tripura

West Bengal: सिलीगुड़ी में बच्चों की तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2023 05:25 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 27 Mar 2023 05:25 AM IST
सार

पुलिस ने कहा कि जांच अधिकारियों ने ग्राहक बनकर इस रैकेट से संपर्क किया और आरोपियों को शनिवार को उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सात दिन के नवजात को 7.5 लाख रुपये में बेचना चाहते थे।

विज्ञापन
West Bengal Child trafficking racket busted in Siliguri BSF seizes 1385 kg of ganja from West Tripura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तरी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में पुलिस ने बच्चों की तस्करी करने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करने के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी मेट्रो पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने मानव तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तस्कर नवजात से लेकर एक साल तक के बच्चों को छह लाख रुपये से 10 लाख रुपये में बेचते थे।
विज्ञापन

  
पुलिस ने कहा कि जांच अधिकारियों ने ग्राहक बनकर इस रैकेट से संपर्क किया और आरोपियों को शनिवार को उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सात दिन के नवजात को 7.5 लाख रुपये में बेचना चाहते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वीना देवी, प्रभा देवी, प्रतीक देबनाथ और उसकी पत्नी गौरी बहादुर छेत्री के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि प्रतीक और गौरी शहर की सूर्य सेन कॉलोनी में रहते थे। उन्होंने कहा कि रैकेट में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

West Bengal Child trafficking racket busted in Siliguri BSF seizes 1385 kg of ganja from West Tripura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

पश्चिम त्रिपुरा से 1,385 किलोग्राम गांजा जब्त, तीन लोग
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के साथ संयुक्त अभियान में पश्चिम त्रिपुरा से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार करने के साथ 1,385 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि विशेष खुफिया इनपुट के बाद रविवार तड़के पश्चिम त्रिपुरा के उराबाड़ी गांव में एक व्यक्ति के घर में छापेमारी की गई। इस दौरान गांजा की बड़ी खेप की जानकारी मिली थी। अभियान के दौरान एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया। बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने मुख्य सरगना और अन्य सहयोगियों के नाम का खुलासा किया। इसके बाद गांजा बरामद करने के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बयान में कहा गया है कि दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 1385 किलोग्राम गांजा आरोपियों ने अपने घरों में छिपा कर रखा था।

नौसेना ने शुरू किया 7,500 किमी का कार अभियान
भारतीय नौसेना की ओर से आयोजित कार अभियान ‘शाम नो वरुणा’ को रविवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और कमोडोर रितुराज साहू ने आईएनएस नेताजी सुभाष, प. बंगाल में नौसेना मुख्यालय में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। युवाओं को अग्निपथ योजना सहित अन्य जानकारी प्रदान करने वाला यह अभियान देश की पूरी 7,500 किलोमीटर की समुद्र तट रेखा से गुजरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed