फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: child playing with a bomb as a ball got injured in the blast

West Bengal: बम को गेंद समझ खेलने लगा बच्चा, विस्फोट से हुआ घायल; टीएमसी-भाजपा में सियासी बयानबाजी शुरू

Mon, 31 Jul 2023 12:22 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 31 Jul 2023 12:22 AM IST
सार

इस घटना के बाद राज्य में विपक्षी भाजपा ने सत्तारूढ़ टीएमसी के खिलाफ मोर्ता खोल दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि बशीरहाट की घटना राजनीतिक विरोधियों को आतंकित करने के लिए टीएमसी के गुंडों द्वारा बम को जमा करने का ताजा उदाहरण है। उन्होंने आगे कहा कि हालांकि पंचायत चुनाव खत्म हो गए हैं, लेकिन 'आतंकवाद का राज कायम है'। 
 

विज्ञापन
West Bengal: child playing with a bomb as a ball got injured in the blast
टीएमसी-भाजपा - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार को एक देशी बम विस्फोट में नौ वर्षीय बच्चा घायल हो गया। इस घटना के बाद राज्य में  हिंसा को लेकर एक बार फिर बयानबाजी शुरु हो गई है।  विपक्षी भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने एक-दूसरे पर विस्फोटक जमा करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


घटना के बारे में एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट शहर में हुई। पुलिस ने बताया कि  घटना तब हुई जब कक्षा तीन के छात्र यूसुफ मंडल ने घर के पास एक खेत में पड़े देशी बम को गेंद समझ लिया और उससे खेलने लगा। जब वह उससे खेल रहा था तभी उसमें विस्फोट हो गया और यूसूफ घायल हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इसके बाद लड़के को पहले बशीरहाट के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर उसे कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद जांच के दौरान पुलिस ने पास में स्थित एक शेड से एक और देशी बम बरामद किया। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद राज्य में विपक्षी भाजपा ने सत्तारूढ़ टीएमसी के खिलाफ मोर्ता खोल दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि बशीरहाट की घटना राजनीतिक विरोधियों को आतंकित करने के लिए टीएमसी के गुंडों द्वारा बम को जमा करने का ताजा उदाहरण है। उन्होंने आगे कहा कि हालांकि पंचायत चुनाव खत्म हो गए हैं, लेकिन 'आतंकवाद का राज कायम है'। 

उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल बारूद के ढेर पर बैठा है। ऐसी घटनाएं गवाही देती हैं कि टीएमसी का अंत करीब है क्योंकि वह लोगों पर भरोसा नहीं कर सकती और तेजी से हथियारों और विस्फोटकों पर निर्भर हो गई है।


वहीं दूसरी ओर, टीएमसी के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने दावा किया कि इस घटना ने राज्य में परेशानी पैदा करने और सत्तारूढ़ दल को बदनाम करने की विपक्ष की योजना को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने शांतिपूर्ण बंगाल को बाधित करने के लिए बम और हथियार जमा कर लिए हैं। वे राज्य को खराब रोशनी में दिखाना चाहते हैं और सत्तारूढ़ टीएमसी को शेष भारत में बदनाम करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed