फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Chief Secretary to retire on June 30 if service not extended BP Gopalika will get responsibility

West Bengal: मुख्य सचिव होने वाले हैं सेवानिवृत्त, सेवा विस्तार नहीं हुआ तो बीपी गोपालिका को मिलेगी जिम्मेदारी

Wed, 28 Jun 2023 11:04 PM IST
रोहित राज अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: रोहित राज Updated Wed, 28 Jun 2023 11:04 PM IST
सार

1988 कैडर के आईएएस अधिकारी एचके द्विवेदी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी हैं, लेकिन उनके माता-पिता लकनऊ आ गए थे। राज्य सरकार ने उनकी सेवा विस्तार की फाइल केंद्र से पास भेजी थी।

विज्ञापन
West Bengal Chief Secretary to retire on June 30 if service not extended BP Gopalika will get responsibility
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव से पहले राज्य के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राज्य सरकार ने उनकी सेवा विस्तार के लिए केंद्र के पास आवेदन भेजा था लेकिन अभी तक वहां से कोई जवाब नहीं आया है। लेकिन बंगाल में महत्वपूर्ण पंचायत चुनाव से पहले उनकी सेवानिवृत्ति से राज्य सरकार काफी दबाव में है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 1988 कैडर के आईएएस अधिकारी एचके द्विवेदी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी हैं, लेकिन उनके माता-पिता लकनऊ आ गए थे। राज्य सरकार ने उनकी सेवा विस्तार की फाइल केंद्र से पास भेजी थी। लेकिन अभी तक वहां से कोई जवाब नहीं आया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, अगर उनका कार्यकाल बढ़ाया नहीं जाता है तो मौजूदा गृह सचिव बीपी गोपालिका राज्य के अलगे मुख्य सचिव बन सकते हैं। इस तरह से गोपालिका की जगह विवेक गुप्ता गृह सचिव बन सकते हैं। एचके द्विवेदी के एक्सटेंशन की फाइल दिल्ली कार्मिक विभाग भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि द्विवेदी ने 2021 में अलपन बेनर्जी का स्थान लिया था। उससे पहले वे राज्य में गृह सचिव थे। बताया जाता है कि 1988 कैडर के आईएएस एचके द्विवेदी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले हैं। लेकिन उनके माता-पिता लखनऊ आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed