फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal chief minister mamata benerjee to central government accept mandate and allow us to work

बंगाल: ममता का केंद्र पर तीखा हमला, कहा- जनता का फैसला मानें और हमें काम करने दें

Fri, 07 May 2021 11:20 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 07 May 2021 11:20 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। केंद्रीय टीम के बंगाल आने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि हमें कोविड से संबंधित योजनाओं पर काम करने दें।

विज्ञापन
west bengal chief minister mamata benerjee to central government accept mandate and allow us to work
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद को संभालते ही ममता बनर्जी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के फैसले को स्वीकार करें और हमें कोविड के प्रति काम करने दें। गुरुवार को ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री बंगाल आकर सांप्रदायिक दंगो को और आग दे रहे हैं। 

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने कहा कि हम आपसे अब झगड़ा नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बुधवार को सुबह 10.45 पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और शाम सात बजे तक केंद्र की ओर से एक पत्र मिल गया। उसमें लिखा गया था कि गुरुवार सुबह केंद्रीय टीम बंगाल पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि क्या कभी केंद्रीय टीम ऑक्सीजन और वैक्सीन की कमी के बारे में जानकारी लेने आई? 
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने कहा कि हम आशा करते हैं कि केंद्रीय टीम हाथरस सामूहिक दुष्कर्म के मामले और दिल्ली, उत्तर-प्रदेश में हुई हिंसा के मामले में भी इतनी तेजी दिखाती। ममता बनर्जी ने चुनाव नतीजों के बाद हिंसा में मारे गए 16 लोगों के परिवारों को दो लाख रुपये देने का एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने आगे कहा कि मैं जानती हूं कि इन पैसों से उनका अपना वापस नहीं आ सकता लेकिन इससे परिवार को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। मृतकों में एक संयुक्ता मोर्चा से थे और बाकी भाजपा और टीएमसी के समर्थक थे। ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी से अपील की कि अच्छे विचारों को साझा करें। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में बहुत सारे फर्जी वीडियोज सर्कुलेशन में है। 


ममता बनर्जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी मुख्यमंत्री मेरे खिलाफ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि असम के भाजपा नेताओं का कहना है कि बंगाल से त्रस्त होकर लोग असम में आते हैं। हालांकि इस पर ममता बनर्जी का कहना है कि जब भी असम में कुछ बवाल मचता है तो वहां के लोग बंगाल की तरफ दौड़ते हैं। 

ममत बनर्जी ने कहा कि कूचबिहार में भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि जहां भाजपा जीती है, वहीं सबसे ज्यादा हिंसा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed