{"_id":"5ff43b0f9244ab6c6b76c7ac","slug":"west-bengal-chief-minister-mamata-banerjee-collected-her-swasthya-sathi-card-from-duarey-sarkar-camp-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी स्वास्थ्य योजना का कार्ड लेने कतार में खड़ी हुईं, दिलीप घोष ने बताया 'शुद्ध ड्रामा'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता बनर्जी स्वास्थ्य योजना का कार्ड लेने कतार में खड़ी हुईं, दिलीप घोष ने बताया 'शुद्ध ड्रामा'
Tue, 05 Jan 2021 03:40 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 05 Jan 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य कार्ड लेतीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यहां कालीघाट इलाके में अपना 'स्वास्थ्य साथी' स्मार्ट कार्ड लेने के लिए स्थानीय लोगों के साथ मंगलवार को कतार में खड़ी हुईं। प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने उनपर "शुद्ध ड्रामा" करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख शहरी विकास मंत्री फरहाद हकीम और अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ अपना कार्ड लेने के लिए सुबह करीब पौने 12 बजे कोलकाता नगर निगम के वितरण केंद्र ‘जय हिंद भवन’ पहुंची। 'स्वास्थ्य साथी' तृणमूल कांग्रेस सरकार की अहम योजना है जो प्रति परिवार पांच लाख रुपये का वार्षिक स्वास्थ्य कवर मुहैया कराती है।
विज्ञापन
Kolkata: West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee collected her Swasthya Sathi card from Duarey Sarkar Camp today. pic.twitter.com/8npAr4EcLw
— ANI (@ANI) January 5, 2021
विज्ञापन
हकीम ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्ड लेने के लिए आम आदमी की तरह कतार में खड़ी हुईं। उन्होंने कहा कि यह बताता है कि वह राज्य के आम लोगों में से ही एक हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सभी मंत्रियों से आग्रह किया था कि वे अपने-अपने कार्ड ले लें।
राज्य के मुख्य सचिव ए. बंदोपाध्याय ने कहा था कि इस योजना में अबतक एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है।