{"_id":"676410dc5f8260ba0e0fdae6","slug":"west-bengal-chief-minister-mamata-banerjee-appealed-to-invest-in-state-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: बंगाल में निवेश करने पर करेंगे हर तरह की मदद; मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया आश्वासन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: बंगाल में निवेश करने पर करेंगे हर तरह की मदद; मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया आश्वासन
Thu, 19 Dec 2024 05:56 PM IST
शिव शुक्ला
एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता
Published by: शिव शुक्ला
Updated Thu, 19 Dec 2024 05:56 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बंगाल में कुशल और अनुभवी कामकाजी लोग हैं। प्रतिभा के मामले में यहां के लोग राज्यों से आगे हैं। बंगाल के युवा विश्वभर के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बंगाल भारत के प्रमुख राज्यों में से एक बन रहा है। आप बंगाल में निवेश करें, हम हर तरह की मदद करेंगे। यह आश्वासन बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस के नए कैंपस के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया। उन्होंने कहा, यह सिर्फ इंफोसिस के लिए नहीं, बल्कि बंगाल के लिए भी ऐतिहासिक दिन है। इस परियोजना से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
न्यूटाउन के हाथीशाला में इंफोसिस के दूसरे कैंपस का उद्घाटन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाग लिया। ममता ने कहा, बंगाल अब उद्योग के लिए आदर्श स्थान बन चुका है। कई कंपनियों ने बंगाल में उद्योग स्थापित किए हैं और आने वाले दिनों में और कंपनियां आएंगी। इनमें कई सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियां भी शामिल हैं। हमने अमेरिका की तर्ज पर यहां दो हजार एकड़ भूमि पर सिलिकॉन वैली स्थापित की है। इसमें 27 हजार करोड़ रुपए का निवेश हुआ है, जिससे भविष्य में 75 हजार रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। इसके अलावा, राज्य में 22 आईटी पार्क भी स्थापित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, जब मैं सत्ता में आई थी, तब राज्य में कोई अवसर नहीं था, लेकिन अब वह अवसर तैयार हो चुके हैं। आज बंगाल देश का एक प्रमुख आईटी हब बन चुका है। यह हमारे लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बंगाल में कुशल और अनुभवी कामकाजी लोग हैं। प्रतिभा के मामले में यहां के लोग राज्यों से आगे हैं। बंगाल के युवा विश्वभर के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। इस वर्ष भी लगभग 45 हजार से अधिक इंजीनियरों ने विभिन्न सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों में काम करना शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के लिए तेज गति वाली इंटरनेट सुविधाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं। पहले अक्सर बिजली कटौती की घटनाएं होती थीं, लेकिन अब सरकार ने इस समस्या का समाधान कर लिया है।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बंगाल में बढ़ती हुई मांग, निरंतर और पर्याप्त बिजली की आपूर्ति, कामकाजी माहौल और कम उत्पादन लागत जैसी कई सुविधाएं हैं। इस कारण बंगाल में उद्योग के लिए एक अनुकूल ढांचा उपलब्ध है, और यही कारण है कि पश्चिम बंगाल देश के प्रमुख ‘आईटी हब’ बन सका है। इसके बाद ममता ने कहा, “आप लोग बंगाल में और अधिक निवेश करें। सरकार हर तरह से सहयोग करेगी।
उल्लेखनीय है कि न्यूटाउन के हाथीशाला में इंफोसिस का दूसरा कैंपस लगभग 17 एकड़ क्षेत्र में स्थापित किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस नए कैंपस में 4,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। जानकार मान रहे हैं कि इस परियोजना से राज्य में नई उद्योग निवेश में एक बड़ा मोड़ आ सकता है।